Boult ने Drift Pro स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

Boult Smartwatch: Boult ने अपनी Drift Pro स्मार्टवॉच को 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में यूजर्स को एमोले डिस्प्ले और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिल रहा है। इसकी बिक्री ऑन लाईन साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी गई है, जहां से इसे कस्टमर्स आसानी से खरीद सकते हैं। आइए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत के बारे में आगे बताते हैं।
Boult Drift Pro स्मार्टवॉच के फीचर्स
Boult Drift Pro स्मार्टवॉच में आपको 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इस नए स्मार्टवॉच में आपको ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले 800nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसी के साथ इसमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, योगा, रनिंग और साइकलिंग सहित 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को शामिल किया गया है। Boult Drift Pro को हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटर से लैस किया गया है। साथ ही साथ इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेसेस और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें यूजर्स को कॉल करने और रिसीव की सुविधा मिलती है। Drift Pro स्मार्टवॉच में यूजर्स को रिसेंट कॉन्टेक्ट तक एक्सेस मिल रहे हैं। जिसके तहत यूजर्स की-पैड डायल कर सकते हैं और कॉन्टेक्ट को भी सिंक कर सकते हैं। आपको Boult बता दें, इस नए स्मार्टवॉच में मिनी-गेम्स, सेडेंटरी-रिमाइंडर, कैलकुलेटर, ड्रिंक-वाटर रिमाइंडर, ई-कार्ड, फ्लैशलाइट, डीएनडी मोड जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

Boult Drift Pro की कीमत और कलर
Boult Drift Pro को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू और क्रीम कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसे आप मात्र 1,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
Boult कंपनी ऑडियो के संस्थापक और सीईओ, वरुण गुप्ता का कहना है कि, उनके पास डिजाइनर्स की एक टीम है, जो उनके यूजर्स को ध्यान में रखते हुए हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट को बेहद स्टाइलिश डिजाइन के साथ उसे पेश करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, हमारा लक्ष्य स्मार्टवॉच सेगमेंट से अपने रेवेन्यू शेयर को बढ़ाना है, जिसमें हमने पिछले साल की दूसरी छमाही में एंट्री किया था।


Click it and Unblock the Notifications








