Boult ने लॉन्च किए स्टाइलिश लुक वाले दो दमदार बड्स, सस्ते होने के बाद भी खूबियों से हैं लैस
Boult ने भारत में अपने दो सस्ते नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनके नाम K10 और W10 हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों ईयरबड्स यूजर्स को कम कीमत में अच्छी कनेक्टिविटी के साथ लंबी बैटरी लाइफ और इमर्सिव साउंड क्वालिटी प्रदान करेंगे। चलिए इन दोनों बड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।
Boult TWS बड्स K10 और W10 की कीमत
Boult W10 TWS: 799 रुपये
Boult K10 TWS:1099 रुपये

कंपनी ने K10 बड्स को मात्र 1,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। साथी ही इन बड्स को यूजर्स दो कलर ऑप्शन ब्लू और ब्लैक में खरीद सकते हैं। बात करें W10 बड्स की कीमत की तो ये आपको सिर्फ 799 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं। इन्हें भी आप कोरल व्हाइट और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Boult TWS बड्स K10 और W10 को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और बोल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Boult TWS बड्स K10 और W10 के स्पेसिफिकेशंस
Boult W10 TWS: कंपनी के मुताबिक, बोल्ट के लेटेस्ट W10 मॉडल हाई क्वालिटी और बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ लॉन्च हुए हैं। इनमें आपको ब्लूटूथ 5.4 के साथ कॉल और गेमिंग के लिए सीमलेस कनेक्टिविटी मिल रही है। इतना ही नहीं, ये बड्स मूवी, गेम और हाई क्वालिटी ऑडिटो ट्रैक के लिए क्लियर ऑडियो साउंड क्वालिटी की सुविधा दे रहे हैं।
बात करें इन बड्स की बैटरी लाइफ की तो ये बड्स आपको 55 घंटे का प्लेबैक टाइम देंगे। W10 बड्स में फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिससे 10 मिनट की चार्जिंग पर आप पूरे 150 मिनट के प्लेबैक का लाभ ले सकते हैं।
इनमें कम शोर करने वाला फीचर भी शामिल है, जिससे आप शोर वाले जगह में भी एकदम क्लियर साउंड सुन सकते हैं। इनमें 13mm ड्राइवर्स और बूमएक्स टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी वजह से बहुत अच्छा और गहरा साउंड आएगा।
Boult K10 TWS: यह बड्स उन लोगों के लिए है, जो अधिक कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन चाहते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का इस्तेमाल किया गया है। बास ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए बूमएक्स टेक्नोलॉजी मिल रही है। पसीने और हल्के पानी के छींटों से बचाव के लिए ये बड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं।
बात करें इन बड्स की पावर क्वालिटी की तो इनमें आपको 50 घंटे की बैटरी लाइफ देने का वादा किया गया है। इसमें यूजर्स को 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी प्रदान करने के लिए कॉम्बैट गेमिंग मोड मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








