Home
Gadgets

Boult लाया दमदार बैटरी वाले पावरबैंक, किफायती दाम में फास्ट चार्जिंग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

Boult कंपनी ने भारत में अपने दो नए दमदार पावर बैंक लॉन्च किए हैं, जिनके नाम AmpVault V10 और AmpVault V20 है। ये दोनों पावर बैंक क्रमश: 10,000mAh और 20,000mAh की बैटरी से लैस है। इसलिए कंपनी ने इनको V10 और V20 नाम से उतारा है।

इनकी कीमत भी आपके बजट के मुताबिक है और दोनों ही पावर बैंक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किए गए है। आइए इन दोनों पावर बैंक की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Boult ने लॉन्च किए दमदार बैटरी वाले दो पावर बैंक

AmpVault V10 और AmpVault V20 की कीमत

कंपनी ने Boult AmpVault V10 की कीमत 1,099 रुपये रखी है, जबकि Boult AmpVault V20 को आप 1,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। V10 मॉडल को कंपनी ने ब्लैक, बेज और ब्लू रंगों में पेश किया है। वहीं, V20 को बैंक ब्लैक, रेड और टील कलर ऑप्शन में पेश किया है। आप इन दोनों को Flipkart, Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Boult AmpVault V10 और Boult AmpVault V20 के फीचर्स

AmpVault V20 को कंपनी ने 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ यह पावर बैंक iPhone 15 जैसे डिवाइस को 4.9 बार, OnePlus Nord को 6 बार और Samsung Galaxy S24 को 4.1 बार तक चार्ज कर सकता है। इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है। इस पावर बैंक में एलईडी डिजाइन डिस्प्ले और ओवरकरंट प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।

बात करें AmpVault V10 की तो इसे कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ पेश किया है। इसमें भी 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है। इस पावर बैंक में कैपेसिटी कम होने की वजह से यह ज्यादा पोर्टेबल है, जिसे आप अपनी पॉकेट में आसानी से कैरी कर सकते हैं।

दोनों ही पावर बैंक में कई पोर्ट मौजूद हैं, जिनमें माइक्रो यूएसबी, टाइप सी और यूएसबी-ए शामिल है। मल्टीपल होने की वजह से पावर बैंक स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स जैसे कई तरह के डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं।

दोनों पावर बैंक में शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और स्मार्ट शटडाउन के साथ कई सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट मिल रहा है, जो कि चार्जिंग के समय सेफ्टी को सेट करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boult company has launched its two new powerful power banks in India, named AmpVault V10 and AmpVault V20.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X