Home
Gadgets

3D कवर्ड डिस्प्ले और Heart Rate मॉनिटर के साथ Boult की नई Smartwatch लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Boult Trail Pro Smartwatch: भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में तेजी से बढ़ती डिमांड को देखते हुए, Boult ने अपनी नई 3D कवर्ड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच न केवल स्टाइलिश है, बल्कि इसमें स्पोर्ट्स मोड्स और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।

और सबसे खास बात 2,000 रुपये से भी कम इसकी कीमत है। यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जो बजट में रहते हुए भी एडवांस फीचर्स की तलाश में हैं।

3D कवर्ड डिस्प्ले के साथ Boult की नई Smartwatch लॉन्च

Boult Trail Pro Smartwatch के शानदार फीचर्स: इस स्मार्टवॉच में आपको 2.01 इंच का 3D कवर्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार विजुअल्स और बेहतरीन कलर क्वालिटी देता है। इसका डिजाइन भी बेहद आकर्षक और स्टाइलिश है। इसके अलावा डिवाइस में सिंगल चिप वाला Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता है। यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और टॉप-नॉटच फीचर्स चाहते हैं।

इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में हेल्थ का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वॉच में यूजर को हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, SPO2, फीमेल साइकल ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पानी पीने का रिमाइंडर और स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम भी है, जो आपकी सेहत को ट्रैक और बेहतर बनाने में मदद करता है। यह स्मार्टवॉच हेल्थ-कॉनशियस यूजर्स के लिए एक आदर्श साबित हो सकती है।

इस स्मार्टवॉच में 123 से ज्यादा मोड्स और 260 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस दिए गए हैं, जो सभी यूजर्स को एक शानदार और कस्टमाइज्ड अनुभव देते हैं। इसके अलावा इसमें SMS और पुश नोटिफिकेशन के साथ AI वॉइस असिस्टेंट भी है, जिससे आपके स्मार्टफोन से जुड़ने का अनुभव और भी आसान हो जाता है। IP68 रेटिंग के साथ यह स्मार्टवॉच पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे आप इसे बिना किसी टेंशन के कही भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Boult Trail Pro Smartwatch की कीमत व उपलब्धता: Boult ने अपनी नई स्मार्टवॉच को तीन आकर्षक वेरिएंट में पेश किया है। इसके Black with Silicon Strap की कीमत 1,499 रुपये, Jet Black with Stainless Strap की कीमत 1,699 रुपये और Siver with Stainless-Steel Strap की कीमत 1,699 रुपये है। ये स्मार्टवॉच स्टाइल और फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। उपलब्धता की बात करें तो आप इसे Boult की ऑफिशियल वेबसाइट boultaudio.com, Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boult Trail Pro Smartwatch with 3d curved display launched, check feature and price details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X