2000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले ऐसे बड्स, जिनमें मिलती है दमदार बैटरी लाइफ
इस साल कई सारे दमदार ईयरबड्स लॉन्च हुए हैं, जो कि दाम में किफायती होने के साथ कई सारी खूबियों से भी लैस हैं। इन बड्स में आपको परफेक्ट साउंड क्वालिटी के साथ पावरफुल बैटरी की सुविधा भी मिलेगी।
अगर आप भी ऐसे ईयरबड्स की तलाश कर रहे हैं, जिनकी बैटरी लाइफ लंबी है और जो दाम में भी किफायती हैं। तो यहां हम आपके लिए 2,000 रुपये से भी कम कीमत में पावरफुल बैटरी वाले बड्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं।

दमदार बैटरी वाले सस्ते बड्स
Boult K10 TWS
इनमें आपको 50 घंटे की बैटरी लाइफ देने का वादा किया गया है। इसमें यूजर्स को 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी प्रदान करने के लिए कॉम्बैट गेमिंग मोड मिलेगा। साथ ही यह टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट तक का प्लैबैक देते है। इन बड्स को आप मात्र 1099 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
boAt Nirvana Space TWS
boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बड्स फुल चार्ज में 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान कर सकते हैं। साथ ही फास्ट चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट की चार्ज के साथ 4 घंटे का प्लेबैक देते हैं। इन बड्स को भी आप मात्र 1,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Infinix Buds Neo
Infinix XE27 की बैटरी की बात करें तो ये लेटेंसी गेमिंग मोड प्रदान करते हैं और कुल 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद क्विक चार्ज फीचर 10 मिनट की चार्जिंग से 60 मिनट का प्लेटाइम देता है। Infinix Buds Neo की कीमत कंपनी ने 1699 रुपये रखी है।
iQoo TSW 1e
बात करें इन बड्स की बैटरी की तो iQoo TSW 1e नॉइज कैंसलेशन डिसेबल होने पर एक बार चार्ज होने के बाद 42 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देता है।
कंपनी का दावा है कि इयरफोन 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक का प्लेबैक समय देते हैं। इन बड्स की कीमत भी 2,000 रुपये से कम है। आप इन बड्स को सिर्फ 1899 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








