Home
Gadgets

बम्पर धमाका: 20,000 रुपए से कम में मिल रहे हैं ये एलईडी टीवी!

By Super

घर की दीवार पर एक शानदार से एलईडी टीवी लगाने की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है, लेकिन महंगे दामों के आगे यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। वहीँ, एक एलईडी टीवी खरीदना आज के समय में कोई आसान बात नहीं रह गई है। क्योंकि बाजार में ढेर सारे ब्रांड हैं और उन सभी के अपने-अपने फीचर्स। इनमें से खुद के बजट के अनुसार सबसे अच्छी टीवी का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है।

डिलीट हुई फोटोज को अब ऐसे करें रिकवर!

आपको इसी मुश्किल को आसान करने के लिए इस आर्टिकल से कुछ मदद मिलेगी। जानिए टॉप 7, 32 इंच की एलीईडी टीवी जिनके दाम 20,000 रूपए के अंदर हैं। इनमें वे सभी खूबियाँ भी हैं, जिनकी आपको तलाश है। जानते हैं इन एलईडी टीवी के बारे में।

#1

#1

32 इंच की इस फुल HD टीवी को आप सिर्फ 18,000 रुपए देकर अपना बना सकते हैं। इसके फीचर्स से आप ना सिर्फ वाइड एंगल से टीवी का आनंद ले पाएंगे, बल्कि कई रंगों का शानदार कॉम्बिनेशन भी देख पाएंगे। इस एलईडी टीवी में 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं। जिसमें आप अन्य एसेसरीज के साथ ही CPU को भी कनेक्ट कर सकते हैं।

#2

#2

Micromax 32 inch Full HD LED TV: माइक्रोमैक्स के मोबाइल के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन इसकी एचडी टीवी भी जरूर आजमाइए। 32 इंच की फुल एचडी टीवी की कीमत 20,000 प्राइस ग्रुप में ही है। टीवी में 8W के दो स्पीकर और 2 यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी के साथ आपको 3 साल की वारंटी भी मिलेगी।

#3

#3

यदि आप घरेलु ब्रांड की एलईडी टीवी नहीं लेना चाहते, तो कोई बात नहीं। हायर जैसे ब्रांड को आप अपना बना सकते हैं। इसमें 1366x768 का रिजोल्यूशन है। इसके अलावा यह टीवी 8W के स्पीकर और 2 यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं।

#4

#4

टीवी के मामले में इंटेक्स आपकी पहली पसंद हो सकता है। इसकी वजह इसकी खूबियाँ हैं, जो इसे ख़ास बनाती हैं। शानदार रंग और क्लियरिटी से आपको टीवी देखने का एक नया अनुभव मिलता है। साथ ही इसमें वे सभी फीचर्स हैं, जो बड़े ब्रांड ऑफ़र करते हैं। जो आपको 20,000 के प्राइस ग्रुप में आसानी से नहीं मिलने वाले। इंटेक्स के सर्विस सेंटर भी देश के सभी बड़ी जगहों पर उपलब्ध हैं, इससे आपको बेहतर सर्विस भी मिलती है।

#5

#5

कीमत की इस रेंज में मिलने वाली यह एकमात्र स्मार्ट एचडी टीवी है। इसे सीईएस 2016 में लॉन्च किया गया है। DLED पैनल 178-degree वाइड एंगल से टीवी देखने का अनुभव मिलता है। इस टीवी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसमें इंटरनेट सर्फिंग भी कर सकते हैं। मतलब, सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, ट्विटर को एक्सेस कर सकते हैं। तो ये टीवी आपकी इंटरनेट जरूरतों को भी पूरा करेगी। इसलिए इसे स्मार्ट टीवी नाम दिया गया है।

#6

#6

अगर ऊपर बताई गई टीवी आपकी प्राइस रेंज से बाहर हैं, तो कोई बात नहीं। आप इस टीवी को फ्लिपकार्ट के द्वारा महज 15,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यही नहीं ऑनलाइन स्पेशल ऑफर्स या सेल के दौरान ये टीवी आपको 13,000 रुपये में भी मिल सकती है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी पोर्ट भी आते हैं।

#7

#7

अगर आपको बड़े ब्रांड नेम से प्यार है, तो एलजी से बेहतर इंटरनेशनल ब्रांड कौन सा हो सकता है। 1366x768 पिक्सल वाली इस टीवी में वे सभी खूबियाँ हैं, जो टीवी में इन दिनों पेश की जा रही हैं।

अन्य टेक न्यूज़

अन्य टेक न्यूज़

क्या आपके फोन में नहीं हैं ये 10 स्मार्ट एप्स!

5000 रुपए में खरीदें ये टॉप 10 3जी स्मार्टफोन!

डिलीट हुई फोटोज को अब ऐसे करें रिकवर!

हिंदी गिज़बॉट

हिंदी गिज़बॉट

ऐसी अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ते रहे हिंदी गिज़बॉट और अपडेट के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!

 
Best Mobiles in India

English summary
Buying a TV for your home is always a tricky! Just like you many buyers are often confused which TV to opt for and the presence of so many parameters like screen size, screen resolution and the budget have made your choice more so difficult.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X