1 लाख रुपये से कम में खरीदें बेस्ट प्रीमियम लैपटॉप, सभी डिटेल्स यहां

एक प्रीमियम लैपटॉप खरीदना काफी मुश्किल हो सकता है, खासकर जब बाजार में इतने सारे ऑप्शन उपलब्ध हों। एक ओर, आपके पास Apple का प्रीमियम MacBook Air है, जो ज्यादातर यूजर्स की आवश्यकताओं को पूरा करता है। लेकिन मैकबुक एयर गेमिंग या एक्सेल जैसे स्प्रेडशीट ऐप्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है। उस स्थिति में, अच्छे विंडोज लैपटॉप भी ऑप्शन में हैं, जिन्हे आपको खरीदना चाहिए।
32GB रैम वाले पावर-एफिशिएंट लैपटॉप इस रेंज में उपलब्ध नहीं हैं। हमें अभी भी 13th जनरेशन के इंटेल प्रोसेसर वाले ओईएम के लैपटॉप देखने हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि Intel का 12th जनरेशन का CPU या AMD का Ryzen 7 सीरीज आपके वर्कलोड को हैंडल नहीं कर सकता है। इसके साथ, यहां 1 लाख रुपये से कम के पांच लैपटॉप हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं अगर आप मार्च 2023 में एक नए पीसी की तलाश कर रहे हैं।
Apple MacBook Air M1 लैपटॉप
MacBook Air M1 दो साल पहले भारत में लॉन्च होने के बावजूद अभी भी मार्केट में सबसे अच्छे प्रीमियम लैपटॉप में से एक है। इसमें एक कॉम्पैक्ट 13.3 इंच का डिस्प्ले है। लैपटॉप एक बार चार्ज होने के बाद 6 घंटे से ज्यादा समय तक चल सकता है। सबसे जरुरी बात यह है कि यह मालिकाना एम1 एसओसी बेस्ड है, जो पॉवरफुल प्रदर्शन प्रोवाइट करता है। अगर आपके पास iPhone और AirPods हैं, तो MacBooks सहज कनेक्टिविटी प्रोवाइट कर सकते हैं। हालाँकि, यह गेमिंग के लिए सबसे अच्छा नहीं हो सकता है। कीमत की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट पर आपको 86,990 रुपये में मिल जाएगा।

Asus Zenbook 14 OLED लैपटॉप
असूस की नई जेनबुक 14 ओएलईडी उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो शानदार व्यूइंग अनुभव चाहते हैं। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 2.8K रेजोल्यूशन के साथ 14 इंच का टच-इनेबल्ड डिस्प्ले दिया गया है। अगर आप लाइट गेमिंग के लिए लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो Zenbook 14 OLED (2023) निराश नहीं करेगा। यह ऑक्टा-कोर AMD Ryzen 7 (70730U) CPU पर बेस्ड है जिसमें 16GB LPDDR4X रैम और 512GB स्टोरेज है। कीमत की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट पर 99,990 रुपये में मिल जाएगा।
Samsung Galaxy Book 2 360 लैपटॉप
अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स हैं और आईफोन-मैकबुक जैसी इंटरकनेक्टेडनेस का अनुभव करना चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी बुक 2 360 आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आप Samsung ऐप्स को सीधे लैपटॉप पर प्रबंधित करने के लिए गैलेक्सी बुक एक्सपीरियंस डेस्कटॉप ऐप का यूज कर सकते हैं। गैलेक्सी बुक 2 360 में 13.3 इंच का शानदार फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जो टैबलेट का अनुभव देने के लिए 360 डिग्री घूमता है। इसमें Intel Core i7-1255U (Evo), 16GB RAM और 512GB NVMe SSD शामिल हैं। कीमत की बात करें तो अमेजन से इसे आप 99,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
HP Victus लैपटॉप
एचपी विक्टस लैपटॉप में (e1060AX) में 16.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी रिजॉल्यूशन प्रोवाइट करता है। लैपटॉप एक Xbox गेम पास पीसी सब्सक्रिप्शन (एक महीने) भी बंडल करता है। यह AMD Ryzen 7 (6800H) पर बेस्ड है जिसे Nvidia GeForce RTX 3050 Ti GPU के साथ जोड़ा गया है, जो AAA टाइटल चलाने के लिए पर्याप्त है। हालाँकि, अगर आप एक स्ट्रीमर हैं, तो आप एक 4K वेबकैम खरीदने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि विक्टस में एक 720p वेबकैम शामिल है। नमपैड के साथ एक पूर्ण विकसित कीबोर्ड है, हालांकि ट्रैकपैड थोड़ा सा बाईं ओर है, जो कुछ उपयोगकर्ताओं को खराब कर सकता है। आप इसे अमेजन पर 95,490 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







