बंपर डिस्काउंट: Samsung Galaxy Watch6 LTE पर करें 19,500 रुपये की बचत, जानें नई कीमत
Diwali Sale: अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो Samsung का Galaxy Watch6 LTE स्मार्टवॉच खरीदना चाहते तो हैं, लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण खरीद नहीं पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल त्यौहारी सीजन शुरू होते ही लगभग सभी टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर करने लगती हैं।
ऐसे में सैमसंग ने भी अपने ग्राहकों को छूट के साथ स्मार्टवॉच खरीदने मौका दिया है। जिससे ग्राहक गैलेक्सी जैसी महंगी स्मार्टवॉच को भी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस वॉच की मॉडल, नई कीमत, स्पेक्स और ऑफर डिटेल्स से लेकर उपलब्धता तक के बारे में बताते हैं।

इस वक्त आप Samsung Galaxy Watch6 LTE को तगड़े ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। Flipkart Big Diwali Sale के तहत गैलेक्सी वॉच6 LTE के 44mm डिस्प्ले साइज वाले वेरिएंट मात्र 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि कंपनी ने इस वॉच को 36,999 रुपये में लॉन्च किया था।
इसके साथ ही अगर आप SBI बैंक की कार्ड से इस वॉच की खरीदारी करते हैं, तो आपको इस स्मार्टवॉच पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसके बाद सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टवॉच की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये तक हो जाएगी। ऐसे में लॉन्चिंग प्राइज से इस स्मार्टवॉच को पूरे 19,500 रुपये डिस्काउंट में खरीदा जा सकेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आप गोल्ड, सिल्वर और ग्रेफाइट ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy Watch6 LTE स्पेसिफिकेशन्स- सैमसंग के इस वॉच में 44mm डिस्प्ले है, जो 1.47 इंच की टच स्क्रीन फीचर से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos W930 चिपसेट शामिल किया गया है, जो 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी की यह वॉच WearOS सॉफ्टवेयर पर काम करती है। इसके साथ ही आपको इस वॉच में कई लेटेस्ट फीचर्स, ऐप्स और स्पोर्ट्स एक्टीविटीज मिलते हैं। यह वॉच LTE कनेक्टिविटी, ECG और BP मॉनेटरिंग जैसे फीचर्स से भी लैस है।
हेल्थ मॉनिटरिंग की बात करें तो इसमें बायोइलेक्ट्रिक इंपेडेन्स एनालिसिस, ऑप्टिकल हार्ट रेट, इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल, बायोएक्टिव, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और जायरो सहित कई अन्य फीचर्स इसमें शामिल हैं। बता दें, यह स्मार्टवॉच 5ATM और IP65 रेटिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








