Best Tablet खरीदे वो भी कम कीमत में, Samsung से लेकर Lenovo तक
इस फेस्टिवल आप में से कई लोगों की नजर स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर होगी। साल का यह समय खरीदारी के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आपको सभी प्रोडक्ट पर छुट मिलती है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो टैबलेट की तलाश में हैं लेकिन आपके पास सीमित बजट है तो कम कीमत वाले बेस्ट टैबलेट की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

बेस्ट टैबलेट
Galaxy Tab A9 plus
टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.0 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। यह 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है। इसमें 15W पावर एडॉप्टर के साथ 7040mAh की बैटरी है। इसमें 8MP का मेन कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और इसमें पीसी लेवल मल्टीटास्किंग है जो यूजर्स को स्प्लिट-स्क्रीन मोड में एक साथ तीन ऐप्स पर काम करने में सक्षम बनाता है। कीमत की बात करें तो यह 20,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Lenovo Tab P11
इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 11.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक हेलियो G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टैबलेट में 7700mAh की बैटरी है जो 10 घंटे का वीडियो प्लेबैक समय और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। कीमत की बात करें तो यह 20,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite
इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 10.4 इंच टीएफटी डिस्प्ले है। टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसमें 7040mAh की बैटरी है जो 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक समय देती है। टैब मल्टी-लेयर सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से लैस है। इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। कीमत की बात करें तो यह 23,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Lenovo Tab P12
इसमें 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 12.7 इंच का एलसीडी है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह RGB सेंसर के साथ 8GB मेन कैमरा और 13MP फ्रंट अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आता है। इसमें 30W क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10200mAh की बैटरी है। कीमत की बात करें तो यह 24,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi Pad 5
टैबलेट में 10.9-इंच डिस्प्ले WQHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 650 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है जिसे 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा है। कीमत की बात करें तो यह 22,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








