Apple Watch जैसी दिखने वाली इस स्मार्टवॉच को 1,500 रुपये से कम में खरीदें
अगर आप Apple Watch Ultra 2 खरीदना चाहते हैं तो यह काफी महंगी है क्योंकि यह देखने में काफी प्रीमियम लगती है। जिसके चलते इसे खरीदना काफी महंगा पड़ सकता है। तो हम आपके लिए एक नई स्मार्टवॉच लेकर आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, आईटी और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड बनाने वाली कंपनी Elista ने मंगलवार को जेन जेड यूजर्स के लिए लंबी बैटरी लाइफ वाली अपनी लेटेस्ट स्मार्टरिस्ट ई-सीरीज स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। नई स्मार्टवॉच सीरीज तीन फीचर-पैक स्मार्टवॉच पेश करती है, जिसमें स्मार्टरिस्ट ई-1, स्मार्टरिस्ट ई-2 और स्मार्टरिस्ट ई-4 शामिल है। स्मार्टवॉच वॉच अल्ट्रा 2 के समान डिजाइन के साथ आती है। तो चलिए जानते हैं सभी मिलने वाले फीचर।

Elista स्मार्टवॉच में कीमत
नई रेंज Elista के व्यापक खुदरा नेटवर्क और अमेजन (Amazon) पर 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।
"इस स्मार्टवॉच को आकर्षक फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। एलिस्टा के सीईओ पवन कुमार ने बताया कि , बेस्ट हेल्थ और फिटनेस क्षमताओं के साथ, हमारा लक्ष्य यूजर्स को उनके वेलनेस गोल को पाने में मदद करेगा ।
रेगुलर हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजाइन की गई, स्मार्टवॉच कई तरह के फीचर के साथ आती है, जिसमें Spo2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और एक पेडोमीटर शामिल है जो आपके शारीरिक गतिविधि पर नजर रखता है।
Elista स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर
इसके अलावा, ये ''Made in India'' वियरेबल्स कनेक्टिविटी के लिए हाई ब्लूटूथ कॉलिंग की पेशकश करते हैं और एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों के साथ सपोर्ट करता है। स्मार्टरिस्ट ई-1 और ई-2 में 51.05 मिमी (2.01-इंच) आईपीएस डिस्प्ले (240 x 296 पिक्सल) है जो क्लास-अग्रणी 600 एनआईटीएस चमक प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक, ये दोनों वियरेबल्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और एक बार फुल चार्ज करने पर 15 दिनों तक चल सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी ने कहा कि इस सीरीज की सभी स्मार्टवॉच प्रीमियम स्ट्रैप के जरिए पानी से सुरक्षित रहेंगी। सभी स्मार्टवॉच में ज्यादा फीचर के लिए कई क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड फीचर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








