Amazon से खरीदें टॉप 5 गैजेट जो आपको ठंड से बचाएंगे
जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, हम अपने आरामदायक बिस्तर छोड़ने या अपने पसंदीदा व्यंजन पकाने में अधिक झिझक महसूस करते हैं। हालाँकि, ऐसे कई गैजेट हैं जो सर्दियों को हमारे लिए ज्यादा सुखद और आरामदायक बना सकते हैं। यहां उन टॉप गैजेटों की लिस्ट दी गई है जिनकी आपको ठंड से बचाव के लिए जरूरत है। तो चलिए जानते हैं।

Bajaj Flashy रेडियंट रूम हीटर
यह सिरेमिक रूम हीटर छोटी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है। यह 1000 वॉट बिजली की खपत करता है और यह तुरंत गर्माहट देता है। यह 1.5-मीटर कॉर्ड के साथ आता है। इसमें निकेल क्रोम मेश और एडजस्टेबल थर्मोस्टेट के साथ स्टील हीट रिफ्लेक्टर है। बजाज फ्लैशी रेडियंट रूम हीटर मौजूदा समय में 799 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Rylan Heating बैग
मात्र 5 से 10 मिनट की इलेक्ट्रिक चार्जिंग के साथ, यह बैग अपने पैड से लगभग 120 मिनट की गर्मी प्रोवाइट करता है। इसे एक अनोखे जेल से भरकर सील किया गया है। Rylan हीटिंग बैग फिलहाल 299 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Crompton इंस्टाब्लिस वॉटर हीटर
3000W की बिजली खपत वाला यह इंस्टेंट वॉटर हीटर 3L की क्षमता के साथ आता है और 6.5 बार तक का दबाव झेल सकता है। जिसमें एक स्टीम थर्मोस्टेट, एक ऑटोमैटिक थर्मल कट-आउट, एक दबाव रिलीज वाल्व और एक फ्यूजिबल प्लग शामिल किया है। हीटर में जंग रहित पीपी बॉडी और बिना किसी वेल्ड के टैंक डिजाइन की सुविधा है। क्रॉम्पटन इंस्टाब्लिस को मौजूदा समय में 2,598 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Prestige स्टेनलेस स्टील केतली
यह केतली ऑटोमैटिक कटऑफ, 360 डिग्री स्विवेल बेस और सिंगल टच लिड लॉक के साथ आती है। यह 1500 वाट बिजली की खपत करता है और 230V पर चलता है। इसकी क्षमता 1.5 लीटर है। प्रेस्टीज स्टेनलेस स्टील 1.5 लीटर केतली को मौजूदा समय में 699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
HealthSense स्टीमर
यह स्टीमर सर्दी और खांसी के लिए एकदम सही है और फेस स्टीम और स्टीम इनहेलर के लिए वेपोराइजर और स्टीमर के साथ आती है। यह नैनो-आयनिक टेक्नोलॉजी और यूवी स्टीम स्टरलाइजेशन के साथ आता है। यह 50 सेकंड में तेज धुंध पैदा कर सकता है। हेल्थसेंस स्टीमर मौजूदा समय में 1,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








