Home
Gadgets

Smartwatch की नई ऐप से अब Smoking छोड़ना होगा और भी आसान

Smartwatch अब न केवल जीवन को आसान बना रही हैं, बल्कि यह जीवन बचाने में भी सहायक साबित हो रही हैं। ये हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर जैसी जानकारी को ट्रैक करती हैं और आपातकालीन स्थितियों में अलर्ट करती हैं, जिससे समय पर चिकित्सा सहायता मिलती है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका निकाला है, जिससे स्मार्चवॉच लोग सिगरेट की लत छोड़ने में भी मदद कर सकती है।

दरअसल ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया है कि, स्मार्टवॉच स्मोकिंग छोड़ने में मदद कर सकती है। रिसर्चर्स ने एक मोशन सेंसर ऐप विकसित किया है, जो सिगरेट पीने के दौरान होने वाली हैंड मूवमेंट्स को पहचान सकती है।

 Smartwatch से अब होगा आपकी Smoking का छुटकारा

जैसे ही यह ऐप यह पहचानता है कि यूजर ने सिगरेट पकड़ी है, स्मार्टवॉच पर एक मैसेज दिखाई देता है और वाइब्रेशन होता है, जिससे लोगों को स्मोकिंग छोड़ने में मदद मिल सकती है।

यह ऐप यूजर के स्मोकिंग छोड़ने के फायदे बताते हुए मैसेज दिखाएगी, जैसे कि स्मोकिंग छोड़ने से आपको सांस लेने में आसानी होगी और याद रखें आपने सिगरेट क्यों छोड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा ऐप यूजर को यह भी जानकारी देगी कि उन्होंने दिनभर में कितनी सिगरेट पी है, ताकि वे अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकें।

इस ऐप को चलाने के लिए स्मार्टवॉच ही काफी है, और इसे किसी स्मार्टफोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है। रिसर्च के लिए 18 लोगों को ट्रायल में शामिल किया गया था, जो रोजोना 10 सिगरेट पीते थे और अपनी आदत
छोड़ने के लिए तैयार थे। इनमें से 60 प्रतिशत लोगों ने बताया कि ऐप पर दिख रहे मैसेज ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने में मदद की।

 
Best Mobiles in India

English summary
Can smartwatch app help people quit smoking Know How it works in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X