Canon ने भारत में लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का फुलफ्रेम डीएसएलआर कैमरा
आजकल काफी लोगों को फोटोग्राफी का शौक होता है। जिसे वह समय समय पर व्यक्त करते रहते हैं। आज के समय में हम सभी के पास स्मार्टफोन है, जिससे हम फोटोग्राफी कर सकते हैं। स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने की एक वजह यह भी है कि हम हर जगह कैमरा लेकर नहीं जा सकते हैंं, क्योंकि वह बहुत भारी होते हैं। जिसके कारण उन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि अब इस परेशानी का हल भी सामने आ गया है।

बता दें, Canon कंपनी ने भारत में अपना कॉम्पेक्ट और हल्का फुलफ्रेम कैमरा Canon EOS RP लॉन्च कर दिया है। यह कैमरा CMOS 26.2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। जिसकी मदद से 4k फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। Canon का ये कैमरा EOS R जितना ही दमदार है। हालांकि इसका साइज और वजन EOS R से काफी कम है। Canon EOS RP को मात्र 485 ग्राम में तैयार किया गया है। अगर आप इस कैमरे को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें, भारत में इसकी बिक्री को शुरू कर दिया गया है।
Canon EOS RP की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Canon EOS RP की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 1,10,450 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। साथ ही Canon EOS RP किट लैंस ((आरएफ24-105मिमी एफ/4एल आईएस यूएसएम लेंस) को 199,490 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। कैमरे में इमेज प्रोप्रायटरी टेक्नॉलॉजी को काफी मजबूत बनाया गया है। वहीं, यह ड्यूल पिक्सल सीमॉस एएफ सेंसर के साथ आता है। Canon EOS RP में DIGIC 8 इमेज प्रोसेसर लगाया गया है। जो बेहतरीन इमेज क्वालिटी और ऑप्टिकल एक्सिलैंस प्रदान करता है। कैमरे का ISO 100 से 40000 तक पहुंच सकता है।
वहीं कैमरे में OLED टच डिस्प्ले को पेश किया गया है। Canon EOS RP को RF, EF और EF-S लेंसों से माउंट किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में 70 से ज्यादा ईएफ एवं ईएफ-एस लेंसों की श्रृंखला की उपलब्धता मिलेगी। वहीं सबसे पॉवरफुल EOS RP है। जो जबरदस्त परफाॅर्मेंस पेश करता है। EOS RP में 26.2 मेगापिक्सल का ड्यूल पिक्सल सीमाॅस एएफ दिया गया है। जो डिजिक 8 प्रोसेसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








