Home
Gadgets

व्लॉग और रील क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है ये पोर्टेबल कैमरा, जानिए खासियत

व्लॉगर्स और रील मेकर्स के लिए Canon ने लॉन्च किया धांसू कैमरा, देखें

Canon PowerShot V10 : अगर आप भी व्लॉग और रील्स बनाने के शौकीन हैं और इसके लिए बेहतरीन कैमरे की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे पोर्टेबल कैमरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके तलाश भी खत्म करते हुए वीडियो बनाने में आपकी मदद करेगा। सबसे खास बात यह है कि इस पोर्टेबल कैमरे को कैरी करना आपके लिए बेहद आसान है। तो आइए आपको इस धांसू फीचर्स से लैस पोर्टेबल कैमरे के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

हम बात कर रहे हैं कैनन के लेटेस्ट Canon PowerShot V10 की जिसे भारत में खरीदने के लिए अगले महीने तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैनन के इस नए पोर्टेबल कैमरे का वजन मात्र 211 ग्राम है, जिसके कारण इसे कैरी करना यूजर्स के लिए बहुत ही आसान हो जाता है। इसके कैमरे से आप 4K UHD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बैकग्राउंड को ब्लर भी कर सकते हैं। इस पोर्टेबल कैमरे में आपको माइक्रोफोन, मेमोरी कार्ड और एक्सटर्नल Mic का ऑप्शन दिया जा रहा है।

व्लॉगर्स और रील मेकर्स के लिए Canon ने लॉन्च किया धांसू कैमरा, देखें

Canon PowerShot V10 का डिजाइन

इस कैमरे बेहद छोटा और हल्का डिजाइन किया गया है जो इसे सबसे खास बनाता है। यूजर्स को इसमें 2 इंच की एलसीडी टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल रहा है, जिसकी मदद से कैमरा को हैंडल करना आसान हो जाएगा। आपको बता दें, Canon PowerShot V10, कैनन कैमरा कनेक्ट ऐप को सपोर्ट करने में सक्षम है, जिससे व्लॉगर्स और रील्स क्रिएटर्स आसनी से फोटो को अपने हैंडसेट में ट्रांसफर कर सकते हैं। कैनन ने कैमरे को 14 कलर फिल्टर, मूवी ऑटो एनडी फिल्टर और 14 प्रकार के पहलू अनुपात मार्करों के साथ लैस किया है। इसके अलावा, PowerShot V10 कैमरा कनेक्ट ऐप के जरिए Facebook या YouTube पर सीधे लाइव स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के साथ आता है।

Canon PowerShot V10 की कीमत

भारत में Canon PowerShot V10 कीमत कंपनी ने 39,995 रुपये तय की है। यह जून 2023 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप कैनन स्टोर्स और ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकेंगे। कैनन नए कैमरे को सिंगल ब्लैक और सिल्वर कलरवे में पेश कर रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also planning to get a portable camera for making Vlogging and Reels, then Canon PowerShot V10 can be the best option for you. The weight of this new Canon portable camera is only 211 grams, due to which it becomes very easy for the users to carry it. You can record 4K UHD video with its camera. Along with this, you can also blur the background. In this portable camera, you are being given the option of microphone, memory card and external mic.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X