Home
Gadgets

4K रिकॉर्डिंग के साथ Canon पॉवरशॉट V10 व्लॉगिंग कैमरा भारत में लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

4K रिकॉर्डिंग के साथ Canon पॉवरशॉट V10 व्लॉगिंग कैमरा भारत में लॉन्च

Canon PowerShot V10 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह जून 2023 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कॉम्पैक्ट कैमरे की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम रखी गई है। नए लॉन्च के साथ, कैनन का उद्देश्य कॉम्पैक्ट कैमरा सेगमेंट को पुनर्जीवित करना है, जो अतीत की बात माना जाता है। इसके बजाय, कैनन पॉवरशॉट V10 के साथ कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स को निशाना बना रहा है। नया कैमरा तीन माइक्रोफोन, एक फ्लिप डिस्प्ले, एक रिट्रेक्टेबल स्टैंड, एक 1-इंच CMOS सेंसर और 4K रिकॉर्डिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।

Canon PowerShot V10 की भारत में कीमत

कैनन ने भारत में 39,995 रुपये की कीमत के साथ पावरशॉट वी10 लॉन्च किया है। जबकि कैमरे को आधिकारिक तौर पर देश में लॉन्च किया गया है, यह जून 2023 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कैमरा कैनन स्टोर्स और ऑफलाइन और ऑनलाइन पर उपलब्ध होगा। कैनन नए कैमरे को सिंगल ब्लैक और सिल्वर कलरवे में पेश कर रहा है।

Canon PowerShot V10 के स्पेसिफिकेशन

कैनन पॉवरशॉट V10 एक कॉम्पैक्ट कैमरा है जिसकी माप सिर्फ 63.4mm x 90.0mm x 34.3mm है और वजन 211 ग्राम है। नया लॉन्च पुराने फ्लिप वीडियो कैमरों की याद दिलाता है, जिसमें फ्लिप डिस्प्ले और रिट्रेक्टेबल स्टैंड है। कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर इसे कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए आदर्श बनाता है।

4K रिकॉर्डिंग के साथ Canon पॉवरशॉट V10 व्लॉगिंग कैमरा भारत में लॉन्च

कैमरे में एक सेंसर है जिसमें एक निश्चित 19mm इक्विवेलेंट f, 2.8 लेंस है। यह मूवी रिकॉर्डिंग के लिए 13.MP प्रभावी पिक्सेल और इमेज के लिए 15.1MP प्रभावी पिक्सेल प्रोवाइट करता है। कैमरा 30 एफपीएस तक 4k वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और चमकीले कलर के साथ आश्चर्यजनक, कम-शोर फुटेज क्लिक कर सकता है। कैमरा लेंस फेस ट्रैकिंग ऑटोफोकस, निर्दिष्ट फ्रेम ऑटोफोकस, मूवी डिजिटल इमेज स्टेबलाइजर और एक घंटे तक का वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ भी पैक किया गया है। एक बिल्ट-इन लार्ज-डायमीटर थ्री-एलिमेंट माइक्रोफोन है जो हाई क्वालिटी वाले ऑडियो का उत्पादन करने के लिए नॉइज कैंसिलेशन प्रोवाइट करता है।

कैनन ने कैमरे को 14 कलर फिल्टर, मूवी ऑटो एनडी फिल्टर और 14 प्रकार के पहलू अनुपात मार्करों के साथ पैक किया है। इसके अलावा, PowerShot V10 कैमरा कनेक्ट ऐप के जरिए से Facebook या YouTube पर सीधे लाइव स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के साथ आता है। वहीं ऐप आपको बिना किसी परेशानी के कैमरे पर मौजूद वीडियो और स्टिल इमेज को आपके स्मार्टफोन में ट्रांसफर करने की भी सुविधा देता है।

Canon PowerShot V10 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिहाज से, कैनन पॉवरशॉट वी10 वाई-फाई (IEEE802.11b/g/n), ब्लूटूथ LE 4.2, एचडीएमआई माइक्रो, एक 3.5 मिमी स्टीरियो मिनी जैक और एक सिंगल कार्ड स्लॉट प्रोवाइट करता है। यह चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है, जो कैमरे को पोर्टेबल वेब कैमरा के रूप में उपयोग करने के लिए प्लग-एंड-प्ले यूएसबी कनेक्शन के रूप में भी दोगुना हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Canon has launched the PowerShot V10 in India for Rs 39,995. While the camera has been officially launched in the country, it will be available for sale in India from June 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X