Home
Gadgets

भारत में लॉन्च हुआ एक सस्ता स्मार्टवॉच, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए करेगा काम

इनबेस, भारतीय पोर्टेबल डिजिटल उत्पाद बाजार में एक प्रमुख नाम है। इस कंपनी ने हाल ही में बाज़ार में अपने 2 नए स्मार्ट वेयरबल्स - अर्बन प्रो और अर्बन लाइट लॉन्च करके अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट का विस्तार किया है। आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों का ख्याल मे रखकर इनबेस यह स्मार्टवॉच लांच कर, प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में अपनी कंडीशन को मजबूत करने की कोशिश की है।

भारत में लॉन्च हुआ एक सस्ता स्मार्टवॉच, एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए करेगा काम

नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच में काफी फीचर्स उपलब्ध है, जैसे आप अपनी हार्ट रेट, कैलोरीज , ब्लड प्रेशर इत्यादि माप सकते हैं। यह स्मार्टवॉच उपभोक्ताओं को अपनी खुद की स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में सक्षम बनाती है साथ ही यह फिटनेस वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक प्रॉडक्ट है।

अनेक विशेषताओं वाले स्मार्टवॉच

ये दोनों स्मार्टवॉच अनेक विशेषताओं से लैस है, यह दैनिक स्वास्थ्य गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक बहुत ही शानदार प्रोडक्ट है ताकि आप जरूरत पड़ने पर सही कदम उठाए। ये दोनों स्मार्टवॉच एक प्रभावशाली तकनीक से लैस है, यह NORDIC चिपसेट और HSR3333 हार्ट रेट सेंसर के साथ आते है। अपने उन्नत ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की वजह से यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ काफी जल्दी जुड़ जाते है।

ये स्मार्टवॉच 7 स्पोर्ट्स और ट्रेनिंग मोड के साथ आते है, जो बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलते समय या रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग आदि जैसी नियमित गतिविधियाँ करते हुए काम करते हैं। इसके अलावा, इन स्मार्टवॉच के माध्यम से आप अपने सोशल मीडिया और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन्स को भी एक्सेस कर सकते है। 170 और 180 mAh की चौंका देने वाली बैटरी क्षमता के साथ, ये घड़ियाँ 90 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाती हैं और यह 5-7 दिन (उपयोग समय) तक चलती है। जहां अर्बन लाइट 15 दिनों का स्टैंडबाय दे सकती है, वहीं अर्बन प्रो 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।

कई रंगों में उपलब्ध

अनेक विशेषताओं से लैस अर्बन स्मार्टवॉच सीरीज़ फिटनेस प्रेमियों के लिए एक मस्ट-हैव गैजेट है। उपभोक्ता इन स्मार्टवॉच को बेहद आकर्षक रंगो में खरीद सकते है, जहां अर्बन लाइट मार्किट में स्पेस ब्लैक, सैल्मन पिंक, गोल्ड, स्पेस ब्लू, और स्पेस ग्रे जैसे रंगो में उपलब्ध है। वही अर्बन प्रो जिंक अलॉय केसिंग और 2 इन-बिल्ट स्ट्रैप के साथ ब्राउन वीगन लेदर और ब्लू सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
InBase is a prominent name in the Indian portable digital products market. The company has recently expanded its smartwatch segment by launching 2 new smart wearables - Urban Pro and Urban Light in the market. Taking care of the needs of today's consumers, InBase has tried to strengthen its condition in the premium smartwatch segment by launching this smartwatch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X