300 रुपए में आने वाले सस्ते गैजेट्स, जो आपके काम को बनाएंगे आसान!
Tech gadgets का क्रेज लोगों में हर दिन बढ़ता देखने को मिल रहा है. ऐसे में देखा जाए तो कंपनियां बहुत ही कम कीमत में नए गैजेट बाजार में उतार रही हैं. सुबह की शुरुआत और रात तक हमारे जीवन में कई तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल हम करते हैं, जिससे हमारे दिन-प्रतिदिन के काम बहुत आसान हो जाते हैं. यहां हमने कुछ ऐसे टेक गैजेट्स (Tech gadgets) को लिस्ट किया है जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है और इनका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं.

All in one card reader
All in one card reader गैजेट्स बहुत उपयोगी है. यह एक साथ कई गैजेट्स को जोड़ने में मदद करता है. यह Pen Drive, Camera, Mobile, PC, Laptop और Notebook जैसे सभी उपकरणों को एक साथ जोड़ने में Compatible है. इस कार्ड रीडर में 3 USB hub हैं जो हाई-स्पीड यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. इसे आप Amazon से खरीदा सकते हैं. इसकी कीमत मात्र 369 रुपये है.
Home Cube Plastic LED Night Light
Home Cube Plastic LED Night Light एक बहुत अच्छा गैजेट है. यह एक एलईडी नाइट लैंप है जो यूएसबी चार्जिंग सॉकेट (usb charging socket) के साथ आता है. इसमें 3 लाइटिंग मोड दिए गए हैं. इसे आप Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से खरीदा सकते है. यह एक बहुत ही उपयोगी उत्पाद है और इसकी कीमत केवल 500 रुपये है.
Fridle Pen Stand Cum Bluetooth Speaker
इस गैजेट की खास बात यह है कि यह 2 in 1 है. जो पेन स्टैंड के साथ ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करता है. इस हाइब्रिड स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी है जो कॉलिंग की सुविधा भी देता है. इसे आप Amazon से खरीद सकतें हैं. इसकी कीमत 389 रुपये है.
DFS 5 in 1 Antenna Pen
अगर आप ट्रेडिशनल पेन का इस्तेमाल करते-करते थक गए हैं तो यह मल्टीपर्पज पेन आपके बहुत काम आ सकता है. इस पेन में कई खूबियां दी गई हैं. आप को बता दें कि इसमें टॉर्च, फ्लैशलाइट, मैग्नेट, लेजर पॉइंटर जैसे कई फीचर दिए गए हैं. वैसे यह बॉल पेन की तरह काम करता है. इसकी कीमत मात्र 175 रुपये है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है.
Mobile screen expander
अगर आप मोबाइल की जगह बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा गैजेट है. आप चाहें तो सुपर थिक स्क्रीन के साथ आने वाले इस किफायती पोर्टेबल प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप Amazon से खरीद सकते है. कीमत की बात करें तो यह आप को मात्र 399 रुपये में मिल जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications








