Christmas Gifting Idea 2025: टीवी से लेकर इस्टेंट कैमरा तक; ये गिफ्ट बनाएंगे आपके क्रिसमस को खास
हर साल क्रिसमस के आसपास एक ही सवाल सामने आता है, इस बार ऐसा क्या गिफ्ट दें जो काम का भी हो और खोलते ही चेहरे पर मुस्कान भी ले आए? ऐसे में टेक गिफ्ट्स सबसे सेफ और स्मार्ट चॉइस बन जाते हैं। स्मार्टफोन, टीवी, कैमरा या गेमिंग कंसोल ये ऐसी चीज़ें हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और मज़ेदार बनाती हैं।
अगर आप भी इस क्रिसमस कुछ "सोच-समझकर" गिफ्ट करना चाहते हैं और आपका बजट हाई है तो 2025 के ये चार टेक प्रोडक्ट्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

Elista TDU85GA: 65-इंच 4K Google TV
कीमत: ₹73,990 (MRP)
अगर आप इस साल "बड़ा" गिफ्ट देने का मन बना रहे हैं, तो यह टीवी सच में बड़ा और शानदार दोनों है। 65 इंच की 4K स्क्रीन जैसे ही ऑन होती है, पूरा कमरा मिनी थिएटर में बदल जाता है। HDR10 सपोर्ट के साथ पिक्चर क्वालिटी बेहद शार्प और कलरफुल दिखती है, वहीं Dolby-tuned ऑडियो बिना किसी साउंडबार के भी अच्छा एक्सपीरियंस देता है।
Google TV इंटरफेस काफी क्लीन और यूज़र-फ्रेंडली है। वॉइस कंट्रोल, Chromecast सपोर्ट, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ यह टीवी फैमिली एंटरटेनमेंट का परफेक्ट पैकेज बन जाता है। माता-पिता से लेकर बच्चों तक-सबके लिए यह एक शानदार क्रिसमस सरप्राइज़ हो सकता है।
Fujifilm Instax Mini 12 Instant Camera
कीमत: ₹8,295 (MRP)
इंस्टेंट कैमरों का अपना ही अलग चार्म होता है। Instax Mini 12 उसी नॉस्टैल्जिया को मॉडर्न टच के साथ वापस लाता है। कैमरा दिखने में जितना क्यूट है, इस्तेमाल में उतना ही आसान। बस क्लिक करें और कुछ सेकंड में फोटो हाथ में।
ऑटोमैटिक एक्सपोज़र, सेल्फी के लिए क्लोज-अप मोड और हल्के पेस्टल कलर्स इसे खासतौर पर यंग यूज़र्स और फैमिली मोमेंट्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। क्रिसमस पार्टी, न्यू ईयर सेलिब्रेशन-हर याद को तुरंत कैद करने का इससे बेहतर तरीका नहीं।
Apple iPhone 17 (256GB)
कीमत: ₹82,900 (MRP)
अगर घर में कोई ऐसा है जो काफी समय से फोन बदलने की सोच रहा है, तो iPhone 17 एक "नो-ड्रामा" लेकिन दमदार अपग्रेड है। ब्राइट और स्मूद डिस्प्ले, मजबूत Ceramic Shield 2 ग्लास और बेहतर फ्रंट कैमरा-ग्रुप फोटोज़ के लिए एकदम परफेक्ट।
48MP रियर कैमरा शानदार डिटेल देता है, A19 चिप फोन को फास्ट और फ्यूचर-रेडी बनाता है, और बैटरी लाइफ इतनी भरोसेमंद है कि चार्जर की चिंता कम हो जाती है। यह फोन ऐसा गिफ्ट है जो रोज़ इस्तेमाल में आता है और हर दिन खुशी देता है।
PlayStation 5 Digital Edition (Slim)
कीमत: ₹49,990 (MRP)
सर्दियों की शामें और गेमिंग, इससे बेहतर कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है? PS5 Slim पहले से ज्यादा हल्का और कॉम्पैक्ट है, लेकिन परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं। 1TB स्टोरेज के साथ अब गेम डिलीट करने की झंझट भी कम हो गई है।
DualSense कंट्रोलर का हैप्टिक फीडबैक और एडैप्टिव ट्रिगर्स गेमिंग को और ज्यादा इमर्सिव बना देते हैं। चाहे फैमिली गिफ्ट हो या किसी गेमिंग लवर के लिए, यह कंसोल क्रिसमस के बाद भी लंबे समय तक खुशी देता रहेगा।
क्रिसमस 2025 में अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ अलमारी में न पड़ा रहे, बल्कि रोज़ इस्तेमाल में आए, तो ये टेक प्रोडक्ट्स एकदम सही चॉइस हैं। बड़े स्क्रीन से लेकर इंस्टेंट फोटोज़, स्मार्टफोन और गेमिंग तक-हर गिफ्ट में थोड़ी टेक और ढेर सारी स्माइल्स है ।


Click it and Unblock the Notifications








