लॉन्च हुए CMF Buds 2a, Buds 2 और Plus ईयरबड्स, जबरदस्त ऑडियो क्वालिटी और शानदार फीचर्स
CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए दिल्ली में आयोजित हुए इवेंट में कंपनी ने अपने ईयरबड्स पोर्टेफोलियो का भी विस्तार किया है। कंपनी अफोर्डेबल दाम में Buds 2, Buds 2 Plus और Buds 2a को लेकर आई है।
लेटेस्ट बड्स में कमाल के ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं। सीएमएफ का अफोर्डेबल फोन तो खूब चर्चा में है, लेकिन इन बड्स की बात कम हो रही है। हम यहां इन सभी ईयरबड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने वाला हैं।

CMF Buds 2 और Buds 2 Plus की खूबियां
सीएमएफ बड्स 2 में डिराक ऑप्टियो के साथ 11mm के PMI ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है। Buds 2 Plus में Hi-Res LDAC के साथ 12 mm LCP ड्राइवर्स दिए गए हैं। दोनों मॉडल 48 डीबी हाइब्रिड एएनसी और स्मार्ट एडेप्टिव मोड के साथ 50 डीबी हाइब्रिड एएनसी के साथ एडवांस एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन प्रदान करते हैं। दोनों में नॉइज रिडक्शन 3.0, अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0, क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 के साथ 6HD माइक और नॉइज रिडक्शन 3.0 मिलता है।
लंबा बैकअप देने के लिए दोनों में 460mAh बैटरी दी गई है, साथ में प्रत्येक बड्स में लगी बैटरी की कैपिसिटी 53mAh है। ANC बंद होने पर Buds 2 बड्स के साथ 13.5 घंटे का प्लेटाइम और केस के साथ 55 घंटे तक का प्लेटाइम देता है। दूसरी तरफ बड्स 2 प्लस एएनसी बंद होने पर 14 घंटे तक और केस के साथ 61.5 घंटे तक का बैकअप देता है। दोनों में IP55 की रेटिंग है।
CMF Buds 2a के स्पेक्स और फीचर्स
CMF Buds 2a की बात करें तो इनमें 2.4 mm बायो-फाइबर ड्राइवर डिराक ट्यूनिंग के साथ दिए गए हैं, जो ट्रांसपेरेंसी मोड में 42dB तक ANC ऑफर करते हैं। इनमें अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0, क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी के साथ 4 एचडी माइक और 110ms तक लेटेंसी मोड मिलता है। ये एएनसी के साथ 8 घंटे का प्लेटाइम और बगैर इसके 35.5 घंटे का बैकअप दे सकते हैं।
प्राइस और अवेलेबिलिटी
- CMF Buds 2 की कीमत 2,699 रुपये है। यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज कलर में अवेलेबल है।
- CMF Buds 2 Plus की कीमत 3,299 रुपये और ब्लू, लाइट ग्रे कलर वेरिएंट में अवेलेबल है।
- CMF Buds 2a की कीमत 2,199 रुपये है। यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर में आया है।
- इन सभी ईयरबड्स को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications