Home
Gadgets

Compaq ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच का नया स्मार्ट टीवी, कीमत है…

Compaq ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच का नया स्मार्ट टीवी, कीमत है…

Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: कॉम्पैक ( Compaq ) ने मंगलवार को भारत में कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी ( Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV ) लॉन्च किया। अमेरिकी कंपनी ने दावा किया कि नए स्मार्ट टीवी की कीमत 17,499 रुपये है, जो इसके दूसरे स्मार्ट टीवी में सबसे कम है।

साथ ही यह यह एंड्रॉइड टीवी OS पर भी चलता है जो कई स्मार्ट फंक्शंस को सपोर्ट करता है। अमिताभ तिवारी, सीईओ, ओस्सिफाई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने कहा हमारे नए टीवी के लॉन्च के साथ, कॉम्पैक की पहुंच जनता तक तेजी से बढ़ेगी, जो बाजार में ब्रांड के विश्वास को बढ़ाएगी।

Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: Price in India

कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी ( Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV ) 43-इंच के लिए 17,499 रुपये की पेशकश करता है, और यह फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म कुछ ऑफर्स की पेशकश भी कर रहा है, जैसे कि पेटीएम यूपीआई पर 25 रुपये का तत्काल कैशबैक।
फ्लिपकार्ट पेज पर दो और वैरिएंट- 50 और 55 इंच 24,999 रुपये और 48,223 रुपये में लिस्ट किए गए है।

Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV specifications

कॉम्पैक का नया स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी ( Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV ) 43 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्मार्ट टीवी नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और डिज़नी + हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ है इसपर आप YouTube से वीडियो भी चला सकते है।

कॉम्पैक अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी ( Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV ) में पतले बेज़ल है जो देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते है। टीवी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और स्मार्टफोन से टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है।

कॉम्पैक का कहना है कि उसका स्मार्ट टीवी एक "एक्सपीरियंस स्टेबिलाइज़ेशन इंजन" को सपोर्ट करता है जो "स्मूथ विज़ुअल अनुभव" देता है हालांकि, डॉल्बी एटमॉस या हाई-एंड कोडेक्स के लिए कोई समर्थन नहीं है पर साउंड आउटपुट 24W पर रेट किया गया है और इसमें डॉल्बी ऑडियो डिकोडर के लिए सपोर्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: Compaq on Tuesday launched Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV (Compaq Ultra HD (4K) LED Smart Android TV) in India. The American company claimed that the new smart TV is priced at Rs 17,499, which is the lowest among its other smart TVs. In addition, it also runs on Android TV OS which supports many smart functions.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X