Crossbeats Apex Regal ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च , 30 दिन चलेगी बैटरी, जानें कीमत
Crossbeats Apex Regal Launch in India: अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टवॉच से ऊब चुके हैं और मार्केट में लेटेस्ट फीचर वाला स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी क्रॉसबीट्स ने अपनी नई स्मार्टवॉच Crossbeats Apex Regal को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें आपको 1.43 इंच की राउंड डिस्प्ले के साथ 30 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल रहा है। इस लेटेस्ट वॉच को लेकर दावा किया गया है कि इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर के साथ आ रही है। तो आइए आपको इस नए वॉच की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Crossbeats Apex Regal स्मार्टवॉच की कीमत
Crossbeats Apex Regal को कंपनी ने दो ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन के साथ लाया है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 3,499 रुपये तय किया गया है। अगर आप भी इस वॉच को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको इसके लिए 15 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 15 जुलाई से इसे कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Crossbeats Apex Regal की खूबियां
स्मार्टवॉच में आपको एक राउंड डायल के साथ क्राउन बटन मिलेगा। जिससे आप एप्स के बीच स्विच कर सकते हैं। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में आपको 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 1000 निट्स ब्राइटनेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के अलावा ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है।
इस स्मार्टवॉच में आपको 280mAh की बैटरी मिलेगी। इसके बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये अगले सात दिनों तक का प्लेटाइम, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ तीन दिनों तक और 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगी।
Crossbeats अपने इस लेटेस्ट वॉच में 100 प्लस प्रीलोडेड एक्टिविटी के साथ हार्ट रेट, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन और ब्लड प्रेशर को भी मॉनिटर करने के लिए हेल्थ फीचर को शामिल किया है। इसके अलावा आपको इसमें 500 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें, यह वॉच IP67 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications