Crossbeats Nexus स्मार्टवॉच ChatGPT के साथ लॉन्च, दाम भी कम, जानें फीचर्स
Crossbeats Nexus: अगर आप भी दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए Crossbeats Nexus बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी क्रॉसबीट्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। जिसे Crossbeats Nexus नाम दिया गया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को ChatGPT इंटिग्रेशन के साथ पेश किया है। GPS DynamicRoute ट्रैकिंग सहित इस वॉच में कई धांसू फीचर्स शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि, इसे बजट रेंज में उपलब्ध कराया गया है। इस न्यूली स्मार्टवॉच को दिवाली तक रिलीज किया जा सकता है। तो आईए आपको क्रॉसबीट्स नेक्सस की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Crossbeats Nexus की कीमत
क्रॉसबीट्स नेक्सस स्मार्टवॉच की कीमत कंपनी ने 5,999 रुपये तय किया है। जिसे सिल्वर और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस वॉच को प्री-बुक करने के लिए CROSSBEATSONE VIP PASS को लाया गया है। जिसे ग्राहक मात्र 999 रुपये में ले सकते हैं। इस पास को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह दाम वॉच को खरीदते समय टोटल प्राइज से कम हो जाएगा।
कस्टमर्स क्रॉसबीट्स की इस नए स्मार्टवॉच को प्री-ऑर्डर करने पर 1,999 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले चुनिंदा TWS प्रोडक्ट्स पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा नेक्सस वॉच पर भी अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट ले सकेंगे।

Crossbeats Nexus की खूबियां
क्रॉसबीट नेक्सस में 2.1 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 500 से ज्यादा कस्टमाइज़ेबल ऑप्शन मिल रहे हैं। इस वॉच में ChatGPT टेक्नोलॉजी का स्पेशल इंटिग्रेशन मिलेगा। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी की मानें तो इस लेटेस्ट क्रॉसबीट्स स्मार्टवॉच को यूजर-फ्रेंडली रोटेटिंग क्राउन से लैस किया गया है। इसके अलावा आपको इस वॉच में GPS Dynamic Route ट्रैकिंग, Dynamic Island और Ebook Reader जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। क्रॉसबीट की इस स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग , हार्ट रेट सेसंर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का कहना है कि, इस वॉच को एक बार फुल चार्ज कर अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








