Cult.sport Ace X स्मार्टवॉच बताएगी क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर, इन धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Cult.sport Ace X Smartwatch Price: अगर आप भी क्रिकेट देखने के शौकीन हैं और आपके पास वक्त नहीं है तो आपके लिए ये नई स्मार्टवॉच बड़े काम की हो सकती है। दरअसल Cult.sport ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ace X को लॉन्च किया है। जो यूजर्स को लाइव क्रिकेट स्कोर बताएगी। ये उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है, जो क्रिकेट प्रेमी हैं और ट्रैवल के या फिर किसी अन्य कारणवश किक्रेट मैच नहीं देख पा रहे हैं। Cult.sport Ace स्मार्टवॉच को स्क्वायर शेप डायल और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत भी कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए काफी किफायती रखी है। तो चलिए आपको आगे इस वॉच की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले अन्य फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।
Cult.sport Ace X स्मार्टवॉच की भारत में कीमत
Cult.sport Ace X को भारतीय बाजार में कंपनी ने 3,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अपने इस नए स्मार्टवॉच कंपनी ने एसीई एक्स लक्स , ब्लैक सिलिकॉन और ब्लू सिलिकॉन के साथ ग्रे सिलिकॉन में उपलब्ध कराया है। इसके अलावा इस वॉच के स्ट्रैप को सिल्वर स्टील, ब्लैक स्टील , ब्राउन लेदर और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट cultsport.com से ऑर्डर कर सकते हैं।

Cult.sport Ace X स्मार्टवॉच की खूबियां
Cult.sport Ace X स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिया गया है। यह वॉच 1.96-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल है। इसके साथ ही इसमें एक ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिल रहा है।
कंपीन ने इसे शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स मिल रहे हैं। लेकिन इस वॉच ने सबका ध्यान इस लिए आकर्षित किया है कि, इसकी मदद से यूजर्स घूमते-फिरते भी जल्द शुरू हो रहे विश्व कप के क्रिकेट मैच का स्कोर अपडेट भी रियल टाइम पर जान सकते हैं।
इसके अलावा इसे क्विक डायल पैड फीचर , क्विक रिप्लाई और सोशल मीडिया क्यूआर कोड से लैस किया गया है। इसमें कैलोरी ट्रैकिंग , स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटिंग फीचर भी मिलेगा। जिससे यूजर अपनी हेल्थ को भी लेकर अलर्ट रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








