Home
Gadgets

फिजिट स्पिनर डिजाइन वाला ईयरबड Cyberstud Spin भारत में लॉन्च, म्यूजिक के साथ बनेगा टाइमपास का जरिया

NU Republic ने फिजिट स्पिनर के डिजाइन वाला भारत का पहला वायरलेस ईयरबड Cyberstud Spin लॉन्च कर दिया है। फिजिट स्पिनर के स्टायल में तैयार किया गया यह ईयरबड चार्जिंग केस एक शानदार मेटल फिनिश ऑफर करता है।

वायरलेस ईयरबड Cyberstud Spin आपको ना सिर्फ म्यूजिक सुनने का जबरदस्त एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा, बल्कि ये ईयरबड खाली टाइम में आपके मनोरंजन के लिए इस्तेमाल हो सकता है। आप फिजिट स्पिनर का इस्तेमाल खाली समय में टाइमपास के लिए कर सकते हैं।

फिजिट स्पिनर डिजाइन वाला ईयरबड Cyberstud Spin भारत में लॉन्च

Cyberstud Spin की क्वालिटी

मेटल फिनिश और मेटल ग्लाइडर के साथ इस TWS का केस जोरदार दिखाई देता है। Cyberstud Spin बड्स में मजबूत बेस और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो के लिए NU Republic की एक्स बेस टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। अगर इन ईयरबड्स की कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह ब्लूटूथ वी5.3, फास्ट चार्जिंग, 15 मीटर तक कनेक्टिविटी की सुविधा भी देता है।

Cyberstud Spin फीचर्स

Cyberstud Spin ईयरबड्स 20 हर्ट्ज से 20 किलोहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी रेंज में हाई क्वालिटी ऑडियो ऑफर करते हैं, जो कि गेमिंग और म्यूजिक दोनों के लिए आपको एक क्रिस्टल क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। इन ईयरबड्स में एक्स-बेस टेक्निक और ENC मोड मिल जाता है। इसमें 310 घंटे स्टैंडबाय टाइम मिल जाता है।

Cyberstud Spin ईयरबड्स का पिनिंग फीजेंट केस 70 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को आरामदायक टच कंट्रोल, डुअल मोड स्विचिंग और बिना रुकावट गेमिंग के लिए 40ms लो लेटेंसी मिल जाती है।

Cyberstud Spin स्पेसिफिकेशंस

इसके डिजाइन की बात की जाए तो इसमें 360 डिग्री फिजेट स्पिनर, स्वोश ऑडियो के साथ मेटल ग्लाइडर दिया गया है। X-BASS टेक्निक के साथ 13mm नियोडिमियम मिलेगा। गेमिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 40ms अल्ट्रा लो लेटेंसी मिलती है। इन ईयरबड्स को IPX5 रेटिंग के साथ वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो 80 मिमी x 42 मिमी x 25 मिमी की इसमें लेंथ, हाइट और विथ दी गई है। वहीं इन ईयरबड्स का वजन 77 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Cyberstud Spin, a fidget spinner design earbud launched in India, will be a way to pass time with music
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X