दिल्ली की जहरीली हवा से चाहते है बचना, तुरंत इन गैजेट्स को बना लें अपना

Best Gadgets For Air Pollution: दिवाली के त्यौहार ने उत्तर भारत के प्रदूषण संकट को एक बड़ी घटना बना दिया है, विशेष रूप से दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्य एक बदसूरत धुंध में घिरे हुए है। जाहिर सी बात है कि जहरीली हवा सभी को परेशान रही है, गले में जलन पैदा कर रही है और यहां तक कि वायरल इंफेक्शन भी फैला रही है। हम में से कुछ ही जानते है कि जितना अधिक हम कंप्यूटर, लैपटॉप, वाई-फाई मोडेम, मोबाइल और गैजेट्स का उपयोग करते उससे अधिक हम हानिकारक रेडिएशन्स के संपर्क में आते है। यदि आप वास्तव में अपने घर को प्रदूषण से बचाने के बारे में गंभीर हैं, तो ऐसे डिवाइस का उपयोग करने पर विचार करें जो ह्यूमिडिफायर और एयर प्यूरीफायर हों।
1. AURA AIR स्मार्ट मास्क
AURA AIR भी एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक मास्क है जो कि चार फिल्टर से लैस है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है। इसमें भी चार्जिंग की सुविधा है और इसके साथ एक साल की वारंटी है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2,999 रुपये है।
2. Sanyipace पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर
Sanyipace का यह पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर एक नेकलेस जैसा है। इसमें USB चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें निगेटिव आयन जेनरेटर के अलावा फिल्टर भी है जो मिट्टी के कण, धूल, जानवरों के बाल और गंध आदि को फिल्टर करने में सक्षम है। यह 2,899 रुपये की कीमत पर अमेजन पर उपलब्ध है।
3. Havells VentilAir
एग्जॉस्ट फैन कई स्थितियों में हमारे बचाव में आते है। वे धुएं और गंध को जल्दी से दूर करने में मदद करते है, जिससे आपकी इनडोर हवा अधिक सांस लेने योग्य हो जाती है। हैवेल्स वेंटिलएयर डीएक्स 8 इंच एग्जॉस्ट फैन 2 साल की वारंटी के साथ आता है। यह मजबूत इंजीनियरिंग प्लास्टिक से बना है इसलिए इसका बहुत प्रभाव और घर्षण प्रतिरोध है। इसे आप 1,299 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
4. Airveda Smart Air Pollution Monitor
यह एक वाई-फाई इनेबल ऐप-कंट्रोलेबल स्मार्ट एयर क्वालिटी मेजरमेंट गैजेट है। यह हल्का, पोर्टेबल है और इसे घरों और कारों में इस्तेमाल किया जा सकता है। Airveda मीटर में एक बीटा एटेन्यूएशन मॉनिटर (BAM) है जिसमें एक लेजर सेंसर है जो विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों के लिए कैलिब्रेट किया गया है। वायु प्रदूषण तेज़ होने पर सीमा पार होने पर यह उपयोगकर्ता को इन्फॉर्म करता है। यह वायु प्रदूषण मॉनिटर आपको 10,499 रुपये में मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








