Home
Gadgets

Dell ने भारत में लॉन्च किए AI फीचर्स वाले लैपटॉप, कीमत से लेकर जानें सारी जानकारी

Dell Technologies ने भारत में अपने AI फीचर वाले लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Lattitude और Mobile Precision कमर्शियल पीसी पोर्टफोलियों को अपग्रेड किया है। Dell ने दावा किया है कि उसके द्वारा लॉन्च किए गए ये नए AI फीचर वाले लैपटॉप दुनिया के सबसे सिक्योर, इंटिलिजेंट और मैनेजेबल PC हैं। इसी के साथ कंपनी ने यह भी बताया है कि उसके ये लैपटॉप टू-इन-वन और डिटेचेबल की-बोर्ड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें विंडो 11 ऑपरेटिंगस सिस्टम के साथ-साथ Intel के लेटेस्ट प्रोसेसर दिए गए हैं।

Dell द्वारा पेश किए गए नए लैपटॉप में 75% तक रिसाइकिल मटैरियल का यूज किया गया है। बता दें कि Dell Lattitude सीरीज के 5 मॉडल को मार्केट में पेश किया गया है। Dell Lattitude 9450 2-in-1 की शुरुआती कीमत 2,60,699 रूपये है और Dell Lattitude 7450 2-in-1 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये रखी गई है।

Dell ने भारत में लॉन्च किए AI फीचर्स वाले लैपटॉप

Dell Lattitude 9450 2-in-1 फीचर : Dell का ये AI फीचर वाला लैपटॉप CPU और GPU के साथ-साथ NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट के साथ आता है। इस लैपटॉप के फीचर्स बारे में बात की जाए तो इसमें 14 इंच की इनफिनिटी एज QHD+ स्क्रीन दी गई है। यह Intel Core Ultra 5 125U प्रोसेसर पर काम करता है। इसी के साथ इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5x RAM और 512 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला कमर्शियल पीसी है, जो कि हेप्टिक टचपैड को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए 3 Thunderbolt 4 USB Type C पोर्ट और एक यूनिवर्सल ऑडियो चैक शामिल है। इस लैपटॉप में नैनो सिम कार्ड का भी स्लॉट मौजूद है।

Dell ने भारत में लॉन्च किए AI फीचर्स वाले लैपटॉप

Lattitude 7350 Detachable की खासियत : इस लैपटॉप की खास बात यह है कि यह एआई इनेबल्ड फीचर्स से लैस है और इसमें 14 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस लैपटॉप की स्क्रीन को डिटेच किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर पर काम करता है और लैपटॉप के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,73,999 रुपये है।

Lattitude 7350 Detachable के साथ इसका अल्ट्रालाइट वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है, जिसके की-बोर्ड को अलग नहीं किया जा सकता है। Lattitude 7350 Detachable Ultralight की शुरुआती कीमत 1,25,999 रुपये रखी गई है।

Dell Precision 5490: यह AI फीचर वाला लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर को सपोर्ट करता है और इसमें विंडों 11 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 32GB LPDDR5X RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए 4 Thunderbolt 4 USB Type C पोर्ट और एक यूनिवर्सल ऑडियो जैक मिलता है। इस लैपटॉप में मेमोरी कार्ड का भी स्लॉट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Dell launches laptops with AI features in India, know all the information from price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X