Home
Gadgets

Dell ने XPS 13 Plus, XPS 15 और XPS 17 लैपटॉप को एक साथ भारत में किया लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्स

Dell की XPS 13 Plus, XPS 15 , XPS 17 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Dell टेक्नोलॉजीज ने भारतीय यूजर्स के लिए XPS 13 Plus, XPS 15 और XPS 17 एक साथ अपने तीन लैपटॉप को देश में लॉन्च किया है। इन तीनों लेटेस्ट लैपटॉप में लेटेस्ट 13th Gen Intel Core प्रोसेसर को शामिल किया गया है। भारतीय यूजर्स को इन लेटेस्ट लैपटॉप में शानदार डिजाइन के साथ प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी भी मिल रही हैं। आईए आपको ल़ॉन्च हुए इन लेटेस्ट डेल लैपटॉप की कीमत और खासियत के बारे में आगे बताते हैं।

आपको बता दें कि XPS नोटबुक की 2023 सीरीज में कंपनी क्वाड-स्पीकर सेटअप दे रही है। इसके साथ ही इस नए लैपटॉप को 4-साइड इनफिनिटी एज टच डिस्प्ले और मेटल बिल्ड सुविधाओं से लैस किया गया है। इन लैपटॉप में यूजर्स को डुअल सेंसर कैमरा के साथ विंडोज हैलो फेस रिकग्निशन सपोर्ट ऑफर करते हैं।

Dell XPS 13 Plus के फीचर

Dell XPS 13 Plus को 13 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस UHD+ 4K रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। Dell XPS 13 Plus लैपटॉप XPS सीरीज में सबसे शानदार माना जा रहा है। इसमें यूजर्स को टचपैड की भी सुविधा मिल रही है। 13वीं जेन इंटेल कोर प्रोसेसर से चलने वाला यह लैपटॉप इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स का उपयोग करता है। वहीं वजन की बात करें तो इसका वजन लगभग1 किलोग्राम से अधिक है।

Dell XPS 15 Plus के फीचर

कंपनी की मानें तो नए Dell XPS 15 लैपटॉप में 3.5K OLED टच स्क्रीन की सुविधा दी गई है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। वहीं इस लेटेस्ट लैपटॉप की परफॉर्मेंस की बात किया जाए तो इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है। इसमें यूजर्स 32 GB तक रैम और 1 GB तक की स्टोरेज दिया गया है।

Dell की XPS 13 Plus, XPS 15 , XPS 17 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Dell XPS 17 Plus के फीचर

Dell XPS 17 Plus को आप अब तक के सबसे पावरउल XPS के तौर पर पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 17 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU की पेशकश करता है, जिसमें एक ग्राफिक्स कार्ड को भी एड किया गया है। जिस हाई-एंड गेमिंग मशीनों में जोड़ा जाता है। इसमें कंपनी 32GB तक DDR5 रैम दे रही है।

XPS सीरीज की कीमत

कीमत की बात करें तो इन तीनों लैपटॉप की अलग-अलग कीमत कंपनी ने तय की है। Dell XPS 15 आपको 2,49,990 रुपये की कीमत में मिल सकता है,वहीं XPS 13 Plus के लिए आपको लगभग 1,99,990 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके बाद XPS 17 की कीमत बात करें तो यह आपको 2,99,990 रुपये की कीमत के साथ मिल रहा है। इन सभी मॉडल्स को आप डेल डॉट कॉम, ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। जहां इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Dell has launched XPS 13 Plus, XPS 15 and XPS 17 laptops simultaneously in India. The company has introduced this latest laptop with many strong features and great design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X