Home
Gadgets

Voice calling फीचर के साथ डिजो वॉच डी2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च,जाने कीमत

Voice calling फीचर के साथ डिजो वॉच डी2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

DIZO, Realme Techlife इकोसिस्टम के तहत पहले ब्रांड ने अपनी नई स्मार्टवॉच, DIZO Watch D2 लॉन्च की है, जो पिछले साल लॉन्च की गई अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली DIZO Watch D का 2023 वर्जन है। स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है और यह 10 फरवरी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर मौजूद होगी। कंपनी वॉच डी2 को 1,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर रही है।

DIZO इंडिया के सीईओ अभिलाष पांडा ने बताया कि, "हम अपने भागीदारों के साथ-साथ सीधे कंज्यूमर के साथ चल रहे और आने वाले कंज्यूमर-ट्रेड पर लगातार चर्चा कर रहे हैं; साथ ही साथ इन अलग-अलग जरुरतो को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मौजूदा समय में, कॉलिंग और बड़े डिस्प्ले यूजर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कंज्यूमर भी उतने ही उत्साहित होंगे और वही प्यार दिखाएंगे जो उन्होंने पिछले साल हमारी डिजो वॉच डी के लिए दिखाया था।

DIZO Watch D2 के स्पेसिफिकेशन

DIZO Watch D2 में बड़ा 1.91″ (4.85-cm) डिस्प्ले है जो 500nits ब्राइट है। एल्युमिनियम और पॉलीकार्बोनेट फ्रेम के चलते स्मार्टवॉच का वजन केवल 42 ग्राम है। यह 150+ से ज्यादा वॉच के फेस की पेशकश करता है।

Voice calling फीचर के साथ डिजो वॉच डी2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

यूजर्स कॉल नोटिफिकेशन के लिए अलार्म

कंपनी ने दावा करते हुए बताया कि इस स्मार्टवॉच से आप फोन कॉल्स को भी उठा सकते हैं और म्यूट भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स कॉल नोटिफिकेशन के लिए अलार्म, वाइब्रेशन या साइलेंस मोड भी सेट कर सकते हैं। कॉल के लिए नॉइज कैंसलेशन फीचर भी दिया गया है। कॉलिंग की बात करें तो, अगर आप बैटरी लाइफ के बारे में सोच रहे हैं, तो इसमें आपको 260mAh की बैटरी दी गई है जो बिना कॉल किए 7 दिनों तक यूज किया जा सकता और 3 दिनों तक कॉलिंग फीचर के के साथ यूज किया जा सकता है।

स्मार्टवॉच एक्टिविटी

स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और सेडेंटरी और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर्स के साथ 24×7 रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग करने में सपोर्ट करती है। महिलाओं के लिए इसमें मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा , 120 से ज्यादा खेल मोड हैं जिनमें लगभग सभी फिटनेस एक्टिविटी शामिल हैं जिनके बारे में यूजर्स सोच सकते हैं, यहां तक ​​कि जिमनास्टिक, डांस, तायक्वोंडो, घुड़सवारी, डिस्क गेम, स्किपिंग रस्सियां, होवरबोर्ड जैसी एक्टिविटी भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
DIZO, the first brand under the Realme Techlife ecosystem, has launched its new smartwatch, the DIZO Watch D2, which is the 2023 version of its best-selling DIZO Watch D that was launched last year. The smartwatch is priced at Rs 1,999 and will be available on e-commerce platform Flipkart on February 10.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X