Home
Gadgets

दिवाली पर अपने एम्पलॉयी को दें 4,000 रुपये के अंदर ये किफायती और स्टाइलिश गिफ्ट्स

दिवाली आने वाली है और तोहफों के बारे में सोचना शुरू करने का समय आ गया है। अगर आप भी अपने एम्पलॉयी को शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं, जो आपके बजट में भी फिट बैठे तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे और सस्ते गिफ्ट की लिस्ट लेकर आए हैं। ये गिफ्ट आइटम्स आपको 4,000 रुपये से भी कम कीमत में अच्छी परफॉर्मेंस देंगे और आपके एम्पलॉयी को भी बहुत पसंद आएंगे।

4,000 रुपये से भी कम कीमत में दिवाली टेक गिफ्ट

Honeywell Trueno U300 Bluetooth Speaker

यह पोर्टेबल स्पीकर 20 वॉट की दमदार आवाज देता है, जो कि इसे म्यूजिक लवर्स के लिए एक बेहतरीन साथी बनाता है। 4,500mAh की बैटरी के साथ यह 13 घंटे तक का प्लेटाइम देता है। यह स्पीकर फास्ट टाइप-सी प्रोवाइड करता है।

अपने एम्पलॉयी को दें 4,000 रुपये से कम में ये टॉप हाई-टेक गिफ्ट्स

ब्लूटूथ V5.3 15 मीटर की रेंज में एक स्टेबल कनेक्शन सेट करता है और IPX6 वाटर रेसिस्टेंस इसे इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाता है। ऐसे में जो लोग म्यूजिक सुनने के शौकीन है, उनके लिए यह बेस्ट दीवाली गिफ्ट हो सकता है। इसकी कीमत मात्र 2,298 रुपये है।

Spigen 20,000mAh Power Bank

30 वॉट आउटपुट वाला यह पावर बैंक iPhone 14 Pro को 5 बार चार्ज कर सकता है। प्रीमियम एलॉय मटैरियल से बना यह पावर बैंक टिकाऊपन और स्टाइल डिजाइन के साथ आता है। यह पावर बैंक फास्ट PPS चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो कि आपके डिवाइस को सिर्फ एक घंटे में 94 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसकी कीमत भी आपके बजट के अनुसार है। आप इसे 2,348 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

CrossBeats Nexus ChatGPT- Powered Smartwatch

यह स्मार्टवॉच गेम-चेंजर हैं। इसमें 2.01 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और यह ChatGPT द्वारा पावर्ड है। वॉयस रिकॉग्नाइजेशन और स्मूथ नोटिफिकेशन के लिए यह एक एडवांस डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ आती है। इस वॉच में भारत का पहला ई-बुक रीडर शामिल किया गया है। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, जीपीएस नेविगेशन और कई सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट शामिल है। यह वॉच 6 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है। इसे आप 3,599 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Welko Drone With 4K Camera

आजकल हर किसी को घूमने जाने का शौक होता है। ऐसे में यह कैमरा आपके एम्पलॉई को काफी पसंद आ सकता है। Welko Drone With 4K Camera से शानदार एरियल शॉट्स कैप्चर करने में मदद मिलती है। इसमें जेस्चर कंट्रोल करने, 360 डिग्री जैसी सुविधाएं मिलती है।

इस कैमरा को आसान पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन भी 188 ग्राम है, जो कि इसे यात्रा के लिए अनुकूल बनाता है। 25 मिनट की बैटरी लाइफ के साथ यह ड्रोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to give a great gift to your employee this Diwali, which also fits in your budget, then here we have brought a list of some good and cheap gifts for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X