Dizo Watch D2 पावर 24 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत भी कम

Realme टेकलाइफ ब्रांड ने डिजो वॉच डी2 की अनाउंसमेंट के बाद अब डिजो वॉच डी2 पावर को लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टवॉच चौकोर आकार के डायल के साथ आती है और इसमें लंबी बैटरी और कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के बारे में।
Dizo Watch D2 Power देश में एक किफायती स्मार्टवॉच के रुप में लॉन्च किया गया है। वियरेबल की सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी । यहां से आप इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Dizo Watch D2 Power की भारत में कीमत
Dizo Watch D2 Power की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तौर पर यह केवल 1,799 रुपये में आप का हो सकता है। वहीं स्मार्टवॉच तीन कलर ऑप्शन में आता है क्लासिक ब्लैक, ओशन ब्लू और सिल्वर ग्रे कलर शामिल है।
Dizo Watch D2 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Dizo Watch D2 Pro एक चौकोर आकार के डायल के साथ आता है और इसमें एक बड़ी स्क्रीन दि गई है। इसमें 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.91 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं जिन्हें मालिकाना ऐप के जरिए से अनुकूलित किया जा सकता है।

इसमें एक हल्का डिज़ाइन है और सिलिकॉन पट्टियाँ हैं। यह अलग-अलग पट्टियों के साथ-साथ एक अलग बॉडी डिजाइन के साथ तीन कलर दिए गए है।
इसमें कई हेल्थ फीचर दिए गए हैं जैसे हार्ट रेटिंग, ब्लड ऑक्सीजन की निगरानी, कैलोरी ट्रैकर और अन्य फीचर शामिल है। इसमें REM सपोर्ट के साथ स्लीप क्वालिटी मॉनिटरिंग भी है। जहां तक स्पोर्ट्स मोड्स की बात है, डिजो ने रनिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल के साथ 24 स्पोर्ट्स मोड्स की पेशकश करता है।
Dizo Watch D2 Pro में ये फीचर मौजूद
यह ब्लूटूथ 5.2 के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आता है। डिवाइस में सिंगल-चिपसेट है जो कॉलिंग करने देता है। इसमें कॉल के लिए नॉइज कॉललेशन भी है। स्मार्टवॉच में म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट कैमरा, कॉल के लिए क्विक रिप्लाई, स्टॉपवॉच, अलार्म जैसे स्मार्ट कंट्रोल हैं। Dizo का दावा है कि स्मार्टवॉच नार्मल यूज पर 10 दिन तक और कॉलिंग फीचर सपोर्ट के साथ 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








