आवारा कुत्तों से डर लगता है तो ये डिवाइस करेगा आपकी सुरक्षा, मात्र 300 रु से शुरु
हाल के दिनों में कुत्ते के काटने के मामलों में वृद्धि हुई है. अभी कुछ दिन पहले लिफ्ट में एक छोटे बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद से आम लोग जिन्हें कुत्तों से डर लगता है वो सतर्क होकर चल रहे हैं. लेकिन आपको कुत्तों के काटने से एक डिवाइस बचा सकता है. Dog Repellent डिवाइस की बात कर रहे हैं.

Dog Repellent डिवाइस आपको काफी आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में मिल जाएगा. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है. इसको लेकर कंपनी दावा करती है कि इससे कुत्ते आपको काटना तो दूर भौंकेगे भी नहीं. बता दें कि इस डिवाइस से अल्ट्रासोनिक साउंड निकलता है, जिससे कुत्ते पास नहीं आते.
इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे आप अपने कुत्ते को ट्रेनिंग भी दे सकते हैं. यानी इसका इस्तेमाल पालतू कुत्तों को ट्रेनिंग देने के लिए भी किया जा सकता है. इसकी कीमत की बात करें तो 300 रुपये से 3000 रुपये होती है.
इसे ऑपरेट करने के लिए आपको इसमें 9 वोल्ट की बैटरी का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, डिवाइस के साथ बैटरी नहीं आता है. इस वजह से आपको इसे अलग से खरीदना होता है. इसका आकार काफी छोटा है. इस वजह से आप इसे आसानी से अपने हाथ में पकड़ सकते हैं.

Dog Repellent को हैंडबैग में भी ले जाया जा सकता है. हालांकि, इस डिवाइस को लेकर लोगों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. यानी कई लोगों के लिए यह डिवाइस काम करता है तो कई यूजर्स के लिए यह काम नहीं करता है.
ऐसा ही एक डिवाइस ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भी उपलब्ध है. Amazon लिस्टिंग के मुताबिक इस डिवाइस का साइज 12.8 x 4 x 2.8 सेमी है. इस बारे में प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इसकी रेंज 9.8 फीट या 3 मीटर तक होती है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications