घरेलू ब्रांड boAt Lunar Tigon स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
boAt : भारत में वैसे तो कई स्मार्टवॉच लॉन्च होती हैं लेकिन boAt ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस दौरान boAt Lunar Tigon स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में 30 नवंबर (यानी आज) से शुरू कर दी गई है । डिवाइस के दोनों वेरिएंट की कीमत 3,000 रुपये से कम है और इसे अमेज़न इंडिया (Amazon India) की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है । यह लेटेस्ट किफायती स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड, हार्ट फीचर के साथ आती है। आइए भारत में boAt Lunar Tigon की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जाने।

boAt Lunar Tigon की भारत में कीमत
boAt Lunar Tigon को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें ओसियन रिज और मेटालिक मिलानी स्ट्रैप्स है। ओसियन रिज वैरिएंट की कीमत 2,899 रुपये रखी गई है , जबकि मेटल स्ट्रैप मॉडल की कीमत 2,999 रुपये है । लेटेस्ट boAt स्मार्टवॉच को Amazon India और boAt की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है ।
boAt Lunar Tigon स्पेसिफिकेशन
boAt Lunar Tigon 1 .45-इंच ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 466 x 466 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ इन-बिल्ट माइक्रोफोन और 10 कॉन्टैक्ट सपोर्ट के साथ एक क्विक डायल पैड पेश करता है। बता दें कि boAt ने स्मार्टवॉच को हैंड्स-फ़्री ऑपरेशन के लिए वॉयस कंट्रोल सपोर्ट से लैस किया है।
हेल्थ का ध्यान रखने के लिए, लूनर टाइगॉन हार्ट स्पीड मॉनिटर, SpO2 ट्रैकर, मासिक धर्म के साथ कई फीचर पेश करता है। यह 100 से ज्यादा गेम मोड को सपोर्ट करता है।
इस स्मार्टवॉच में कई तरह के फीचर दिए गए है, जिसमें IP67 रेटिंग, सेडेंटरी अलर्ट, कैमरा कंट्रोल, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल शामिल हैं। वहीं अलार्म, उलटी गिनती, स्टॉपवॉच, मौसम अपडेट, डीएनडी मोड के साथ कई और मोड हैं। यह यूजर्स को उनके खोए हुए फोन का पता लगाने में भी मदद करने के लिए फाइंड माई फोन के साथ पेश करता है। वहीं ब्रांड यह भी दावाकरता है कि boAt Lunar Tigon एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








