Home
Gadgets

धूल से हो गए हैं परेशान? दीवाली की सफाई के लिए ट्राई करें ये Vacuum Cleaner

दिवाली आने में बस 2 से 3 दिन का ही समय बाकी है और सभी लोग घर की साफ-सफाई में व्यस्त हैं। अगर आप भी दिवाली की सफाई कर रहे हैं और धूल-धक्कड़ से परेशान हो चुके हैं, तो शायद ये वैक्यूम क्लीनर आपकी मदद कर सकता है। इसे आपको आज ही खरीद लेना चाहिए।

यहां हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुए डायसन के लेटेस्ट वैक्यूम क्लीनर के बारे में, जो कि आपको 5 साल की वारंटी के साथ मिल रहा है। यह वैक्यूम क्लीनर दीवाली की सफाई के साथ-साथ आपको रेगुलर सफाई में भी मदद करेगा।

दीवाली की सफाई के लिए बेस्ट रहेगा ये Vacuum Cleaner, जानें डिटेल्स

Dyson Big Ball Vacuum Cleaner की खासियत

इस वैक्यूम क्लीनर में आपको एक बड़े 1.6L बिन और एक लंबी 22 फीट की कॉर्ड के साथ पेश किया गया है। यह नो-टच बिन खाली करने की सुविधा देता है। इसमें मौजूद सेल्फ राइटिंग टेक्निक इसे गिरने पर खुद को उठाने की परमिशन देती है।

इस वैक्यूम क्लीनर में आसान स्टीयरिंग के लिए बॉल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि कोनों और तंग जगहों में आसानी से काम कर सकती है। यह कार्बन-फाइबर क्लीनर हेड के साथ आता है, जिसे सभी प्रकार के फर्श एक मैट्रेस टूल और एक कॉम्बी/क्रेविस टूल के लिए इंजीनियर किया गया है।

5 साल की वारंटी और पावरफुल फंक्शन

डायसन का ये लेटेस्ट वैक्यूम क्लीनर अपने दो-लेवल रेडियल रूट साइक्लोन टेक्नोलॉजी की मदद से 205AW का पावरफुल सेक्शन देता है, जिसकी मदद से हर सतह पर गहरी सफाई आसानी से की जा सकती है। कंपनी ने इस वैक्यूम क्लीनर को 5 साल की वारंटी के साथ पेश किया है। इसी के साथ इस पर कंपनी 2 साल की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रही है।

बॉल टेक्नोलॉजी करेगी सफाई को आसान

डायसन का वैक्यूम क्लीनर कोनों और तंग जगहों पर आसानी से नेविगेट करने के लिए तैयार किया गया है। ये आसान स्टीयरिंग के लिए बॉल पर चलता है। इसकी बॉल टेक्नोलॉजी इसे आसानी से मुड़ने में मदद करती है, जिसकी वजह से प्रत्येक कोनों को साफ करना आसान हो जाता है और कोई भी एरिया छूटता भी नहीं है।

Dyson Big Ball Vacuum Cleaner की कीमत

डायसन ने लेटेस्ट Big Ball Vacuum Cleaner की कीमत भारत में 29,900 रुपये रखी है। इसे आप डायसन की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर में डायसन डेमो स्टोर से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also cleaning for Diwali and are tired of the dust, bring the Dyson Big Ball Vacuum Cleaner to your home today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X