Home
Gadgets

तगड़े फीचर्स और ANC के साथ Dyson OnTrac हेडफोन भारत में लॉन्च, कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

Dyson ने अपने OnTrac हेडफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इसे जुलाई में कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में पेश किए था।

दरअसल कंपनी ने अपने इस हेडफोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया है, जिसमें Dyson OnTrac के एम्बेसडर बादशाह भी मौजूद थे।

 तगड़े फीचर्स और ANC के साथ Dyson OnTrac हेडफोन भारत में लॉन्च

इस इवेंट के दौरान Ontrac to Stardom आगामी OTT शो का ट्रेलर भी दिखाया गया। यह प्रीमियम हेडफोन एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ (ANC) सहित कई अन्य दमदार फीचर्स से लैस हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व खासियत बताते हैं।

ये हेडफोन 40dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने में सक्षम हैं, इसे एक बार चार्ज करने के बाद 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ का दावा करते हैं।

डायसन ऑनट्रैक हेडफ़ोन की कीमत- डायसन ऑनट्रैक हेडफोन की कीमत भारत में 44,900 रुपये है। इसे डायसन इंडिया वेबसाइट और देश भर में डायसन डेमो स्टोर के पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया हैं।

कलर ऑप्श की बात करें तो इसे ग्राहक CNC एल्युमीनियम, CNC ब्लैक निकेल, सिरेमिक सिनेबार और CNC कॉपर चार ऑप्शन नें ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के पास सात अलग-अलग कलर के साथ ईयर कुशन और बाहरी कैप को कस्टमाइज करने का भी ऑप्शन मौजूद है।

डायसन ऑनट्रैक हेडफ़ोन की खासियत- डायसन ऑनट्रैक हेडफोन डिजाइन और निर्माण डायसन ऑनट्रैक हेडफ़ोन में एल्यूमीनियम निर्माण की फैसलिटी है। जिसमें CNC सिरेमिक या एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम से बने कैप हैं। कान के कुशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली माइक्रोफाइबर उपयोगकर्ता को ज्यादा देर तक उपयोग के दौरान आराम देती है।

ये हेडफोन टिकाऊपन और स्टाइल का मिश्रण हैं। इसमें 40 मिमी नियोडिमियम ड्राइवर्स है, डायसन ऑनट्रैक हेडफोन 6Hz से 21KHz तक की ध्वनि प्रदान करते हैं। वे 40dB ANC तक की पेशकश करते हैं, जिसे किसी भी ईयर कप पर डबल-टैप जेस्चर का उपयोग करके टॉगल किया जा सकता है।

MyDyson ऐप तीन कस्टम EQ मोड बास बूस्ट, न्यूट्रल और एन्हांस्ड ऑफर करके ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाता है। दोहरे बीम बनाने वाले माइक्रोफोन क्लियर आवाज संचार सुनिश्चित करते हैं। आसानी से नियंत्रण के लिए यूजर को प्ले, पॉज, ट्रैक छोड़ने, फास्ट फॉरवर्ड, रिवाइंड या वॉयस कमांड के लिए होल्ड करने की परमिशन ऑफर करता है।

आपको बता दें, ये हेडफोन पूरी तरह चार्ज होने पर 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.0 और USB टाइप-सी शामिल हैं। USB-A ट्रैवल अडैप्टर किट अलग से खरीदने के लिए उपलब्ध है। 10 मिनट के फास्ट चार्ज में ये 2.5 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करता है, जबकि 30 मिनट का चार्ज 9.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Dyson OnTrac Headphones Launched in India, Check Price, Specifications, Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X