Dyson Purifier Cool Gen1 भारत में लॉन्च, कीमत कम फीचर ज्यादा
Dyson ने भारत में अपने प्यूरीफायर Cool Gen1 एयर प्यूरीफायर के लॉन्च की घोषणा कर दी है। डायसन प्यूरीफायर कूल जेन 1 कंपनी की कोर फिल्ट्रेशन तकनीक और HEPA फिल्टर से लैस है। ऐसा कहा जाता है कि एयर प्यूरीफायर पूरे कमरे के इफेक्टिव प्यूरिफाई के लिए प्रति सेकंड 290 लीटर से ज्यादा एयर बाहर निकालता है।

सर्दियों में बाहरी AQI में वृद्धि की आशंका जताते हुए, डायसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इसका प्यूरिफायर कूल Gen1 अपने HEPA H13 फिल्टर की बदौलत 0.1 माइक्रोन जितने छोटे 99.95 % प्रदूषकों को कुशलता से पकड़ने में सक्षम है। डायसन प्यूरीफायर कूल जेन1 भारत में त्योहारी सीजन के दौरान रियायती कीतम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है । यहां भारत में कीमत, उपलब्धता के साथ-साथ डायसन प्यूरीफायर कूल जेन 1 की स्पेसिफिकेशन और फीचर पर एक नजर डालते हैं।
Dyson Purifier Cool Gen 1 की भारत में कीमत
डायसन प्यूरीफायर कूल जेन 1 की भारत में कीमत 39,900 रुपये है। हालांकि, कंपनी त्योहारी सीजन के दौरान 7,000 रुपये की छूट दे रही है, जिससे एयर प्यूरीफायर की प्रभावी कीमत कम होकर 32,900 रुपये हो गई है।
ध्यान रखें कि छूट का लाभ केवल कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट Dyson.in या Dyson डेमो स्टोर्स से सीधे प्यूरिफायर Cool Gen 1 खरीदने पर ही उठाया जा सकता है। प्यूरीफायर वाइट कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Dyson Purifier Cool Gen 1 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
प्यूरीफायर कूल जेन1 में एक एलईडी स्क्रीन दी गई है, जिसका यूज मौजूदा समय में इनडोर प्रदूषण के लेवल को देखने के लिए किया जा सकता है। एयर प्यूरीफायर ऑटोमैटिक तरिके से कण प्रदूषण का पता लगा सकता है। यह शांत संचालन सेटिंग्स के लिए एक नाइट मोड और एक डिस्प्ले के साथ ही एयर प्यूरीफायर को ऑटोमैटिक तरिके से बंद करने के लिए एक स्लीप टाइमर फंक्शन प्रोवाइट करता है ।
फिल्टर बदलने का समय आने पर यह यूजर्स को सचेत करता है , जिससे रखरखाव आसान हो जाता है। यह भी कहा जाता है कि एयर प्यूरीफायर एलर्जी और बैक्टीरिया को खत्म करता है और गैसों, गंधों और वीओसी को पकड़ता है, हवा की सफाई के हिस्से के रूप में।
डायसन प्यूरीफायर कूल जेन1 बेस्ट एयर प्यूरीफायर है जो ऑटोमैटिक तरिके से प्रदूषण का पता लगा सकता है, जबकि इसका पूरी तरह से सीलबंद HEPA फिल्टर 0.1 माइक्रोन तक छोटे कणों को पकड़ लेता है। डायसन इंजीनियरिंग के निदेशक पर्यावरण देखभाल मैट जेनिंग्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा , यह वायु शोधक आपके घर के अंदर की एयर क्वालिटी में सुधार करने में सहायता करता है।


Click it and Unblock the Notifications








