Home
Gadgets

Google Pixel Watch 3 नए डिजाइन के साथ होगी लॉन्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Apple और सैमसंग से अलग, Google अपने Pixel Watch मॉडल को एक ही आकार के वेरिएंट में पेश करता है।

पहली Pixel Watch और Pixel Watch 2 दोनों 41 मिमी व्यास आकार के साथ आती हैं। लेकिन कथित तौर पर Pixel Watch 3 का 45 मिमी आकार वाला वेरिएंट भी होगा। यह अपडेट जनवरी में एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अगली Google Pixel Watch दो आकारों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

Google Pixel Watch 3 के साथ इयरफोन हो सकता है लॉन्च, रिपोर्ट

9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel Watch 3 अपेक्षित पारंपरिक 41 मिमी मॉडल के अलावा एक बड़े आकार का वर्जन पेश करेगा। सूत्रों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया वेरिएंट 45 मिमी आकार का होगा। हालाँकि दोनों मॉडलों में समान फीचर मिलने की संभावना है।

Pixel Watch यूजर्स लंबे समय से बड़े आकार के मॉडल का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि एकल 41 मिमी वर्जन चौड़ी कलाई पर काफी छोटा बैठता है। Google के प्रतिद्वंद्वी Apple और Samsung पहले से ही अपनी स्मार्टवॉच को कई आकारों में पेश कर चुके हैं।

Google Pixel Watch 3 के साथ इयरफोन हो सकता है लॉन्च, रिपोर्ट

Apple वॉच सीरीज 9 41 मिमी और 45 मिमी आकार के वेरिएंट में आती है, जबकि गैलेक्सी वॉच 6 40 मिमी और 44 मिमी आकार में उपलब्ध है।

9To5Google रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Google Pixel बड्स प्रो 2 इयरफोन पर काम कर रहा है। पिक्सेल बड्स प्रो का उत्तराधिकारी, जिसे पहली बार 2022 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

Google Pixel Watch 3 के साथ इयरफोन हो सकता है लॉन्च, रिपोर्ट

Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 के बारे में अभी तक कोई और डिटेल उपलब्ध नहीं है। पिछले साल नवंबर में, एक पेटेंट फाइलिंग में सुझाव दिया गया था कि पिक्सेल वॉच की अगली जनरेशन एक बटन रहित डिजाइन के लिए जा सकती है, जिसमें टच सेंसर होंगे।

Google Pixel Watch 2 की भारत में शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। यह वॉच क्वालकॉम 5100 SoC पर बेस्ड है और इसमें 3D कर्व्ड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिलता है। Pixel Watch 2 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Wear OS 4.0 पर चलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The first Pixel Watch and Pixel Watch 2 both come with a 41mm diameter size. But there will reportedly also be a 45mm sized variant of the Pixel Watch 3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X