Home
Gadgets

Elista ने लॉन्च किए दो नए वाटर प्यूरीफायर, मिलेगी हेल्दी मिनरल्स और अल्कलाइन वाटर टेक्नोलॉजी

भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Elista ने अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए वाटर प्यूरीफायर सेगमेंट में कदम रख दिया है। कंपनी ने 'Make in India for the World' इनिशिएटिव के तहत दो नए अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर -Elista Amrit और Elista Shuddh लॉन्च किए हैं।

इन दोनों मॉडलों को खास तौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि हर परिवार को मिले मिनरल-रिच, हेल्दी और बैलेंस्ड अल्कलाइन वॉटर मिल सके।

Elista ने लॉन्च किए दो नए वाटर प्यूरीफायर

हेल्थ के लिए अल्कलाइन वाटर का महत्व

Elista के ये नए वाटर प्यूरीफायर सिर्फ पानी को साफ नहीं करते, बल्कि उसमें मौजूद जरूरी मिनरल्स को भी रीस्टोर करते हैं और उसका pH लेवल बैलेंस रखते हैं।

अल्कलाइन वॉटर को बेहतर डाइजेशन, हाइड्रेशन और इम्यूनिटी बूस्ट से जोड़ा जाता है। यही कारण है कि कंपनी ने इसमें UV, UF और मिनरलाइजेशन सिस्टम जैसी तकनीक शामिल की है ताकि हर घूंट हो हेल्दी और प्योर।

Elista Amrit प्यूरिफायर

Elista Amrit कंपनी का प्रीमियम मॉडल है जिसमें 9-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम दिया गया है। यह UV और UF फिल्ट्रेशन के साथ आता है और इसमें Intelligent Membrane Flushing System भी है जो लंबे समय तक स्टेबल वॉटर क्वालिटी बनाए रखता है।

इसकी सबसे खास बात है इसका Instant Hot Water फीचर, जो पानी को 95°C तक गर्म कर सकता है। साथ ही इसमें Child Lock भी दिया गया है ताकि सुरक्षा बनी रहे।

Amrit में एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो TDS और तापमान दोनों दिखाता है। इसका डुअल स्टोरेज सिस्टम 8 लीटर नॉर्मल और 1 लीटर हॉट वॉटर यूजर्स को अतिरिक्त सुविधा देता है।

इसके अलावा इसमें मौजूद Immunity Enhancing System (IES) के साथ 5-in-1 मिनरलाइज़र शामिल है जो कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे आवश्यक मिनरल्स को दोबारा पानी में मिलाता है। वहीं Active Copper Chamber (ACC) पानी में कॉपर आयन्स मिलाकर उसे और अधिक हेल्दी बनाता है।

  • कीमत: ₹19,999
  • स्टोरेज कैपेसिटी: 8L (Normal) + 1L (Hot)
  • फीचर्स: 9-स्टेज प्यूरिफिकेशन, IES सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, ऑटो वॉटर लेवल कंट्रोल

Elista Shuddh प्यूरिफायर

Elista Shuddh मॉडल थोड़ा कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली है। यह 7-स्टेज फिल्ट्रेशन प्रोसेस पर काम करता है और इसमें UV प्रोटेक्शन भी दिया गया है। यह मॉडल Active Copper-Induced Alkaline Water देता है जिसका pH लेवल 8.2 तक रहता है, जो हेल्थ के लिए आदर्श माना जाता है।

Shuddh में 4 लीटर की टैंक कैपेसिटी, TDS डिस्प्ले, और Intelligent Membrane Flushing System दिया गया है। इसका टफन्ड ग्लास फ्रंट पैनल इसे मॉडर्न लुक देता है और यह छोटे किचन स्पेस में आसानी से फिट हो जाता है।

यह प्यूरीफायर Negative ORP (Antioxidant) Water भी तैयार करता है, जो शरीर में टॉक्सिन्स को खत्म करने में मदद करता है।

  • कीमत: ₹14,999
  • स्टोरेज कैपेसिटी: 4L
  • फीचर्स: 7-स्टेज प्यूरिफिकेशन, UV प्रोटेक्शन, IES मिनरलाइज़र, ऑटो वॉटर लेवल कंट्रोल

क्यों खास है नए प्यूरीफायर

Elista का कहना है कि ये दोनों प्यूरीफायर पूरी तरह भारत में डिजाइन और असेंबल किए गए हैं। इन्हें खास तौर पर भारतीय वॉटर कंडीशंस और यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कंपनी का लक्ष्य है कि भारतीय परिवारों को ऐसी तकनीक मिले जो सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल वॉटर सॉल्यूशन दे सके। दोनों ही मॉडल्स को Amazon.in और Elista के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स के ज़रिए खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी इन पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elista Amrit and Shuddh Water Purifiers Launched in India with Hot Water, Active Copper and Alkaline Protection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X