Elista ने भारत में AC किए लॉन्च , जानें कीमत, उपलब्धता से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
Elista Ac Price: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Elista ने अपने यूजर्स के लिए अपना एयर कंडीशनर (AC) भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इसमें कंपनी के 4-इन-1 कन्वर्टिबल, इन्वर्टर और फिक्स्ड स्पीड मॉडल को शामिल किया गया है।
कंपनी ने मेड इन इंडिया के तहत तैयार किए गए इन एसी को अपने यूजर्स की कूलिंग की जरूरतों तो ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। तो चलिए आपको आगे देशी ब्रांड Elista के नए एयर कंडीशनर की कीमत, उपलब्धता की डिटेल बताते हैं।

आपको बता दें, टीवी और स्पीकर के बाद कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2023 में ही स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। इसके बाद अब कंपनी ने एयर कंडीशनर मार्केट में एंट्री किया है।
Elista एयर कंडीशनर कीमत और उपलब्धता- Elista एयर कंडीशनर के 1.5 टन इन्वर्टर मॉडल की कीमत देश में कंपनी ने 49,990 रुपये तय किए हैं। वहीं 1 टन इन्वर्टर मॉडल को 44,490 रुपये और 1.5 टन फिक्स्ड स्पीड मॉडल की कीमत 52,990 रुपये रखा गया है।

Elista एयर कंडीशनर के फीचर्स- कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट एयर कंडीशनर में क्विक कूलिंग के लिए टर्बो कूल पावर चिल मोड दिया है, जो भीषण गर्मी से निजात देने में मदद करता है। अपने ग्राहकों के कंफर्ट और हेल्थ का ध्यान देते हुए, Elista के एयर कंडीशनर में कमरे में उचित तापमान बनाए रखने के लिए एंटी-वायरस एचडी फिल्टर, स्लीप मोड और ऑटो मोड के साथ हेल्थमैक्स टेक्नोलॉजी इसमें दी गई है।
एलिस्टा की यह एसी कॉइल्स की सिक्योरिटी के लिए ब्लू फिन टेक्नोलॉजी, 100 प्रतिशत कॉपर कंडेनसर और सी-शेप एवापोर्टर डिजाइन के साथ आ रही है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो ऑटो-रीस्टार्ट, 24 घंटे का टाइमर और सेल्फ-डायग्नोज फंक्शनैलिटी इसमें आपको मिल रहा है।
Elista के सीईओ पवन कुमार के अनुसार इसे भारतीय ग्राहकों के लिए कम किफायती में एडवांस फीचर्स के साथ लाया गया है। इस एयर कंडीशनर में एफिशिएंट कूलिंग के लिए एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, एंटी-रस्ट डिजाइन, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
बता दें, इन्हें 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत कंपनी ने तैयार किया है। इन्वर्टर मॉडल में ग्राहक को कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी और फिक्स्ड-स्पीड मॉडल पर 5 साल की कंप्रेसर वारंटी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications