7 ऐसे गैजेट जिन पर बैन है लेकिन ऑनलइन इन्हें खरीद सकते हैं
हेडिंग पढ़कर तो आप समझ ही गए होंगे आज हम किन गैजेट के बारे में बात करने जा रहे हैं, ऐसे कई गैजेट हे जिन पर कुछ देशों में बैन लगा हुआ है लेकिन कुछ देशों में इन्हें खरीदा जा सकता है। हालाकि ऑनलाइन प्लेटफार्म में अगर आप सर्च करेंगे तो ये आसानी से मिल जाएंगे। बस इन्हें खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें किसी गलत काम के लिए प्रयोग न करें। इस लेख को लिखने के पीछे का मकसद आपको इन गैजेट के बारे में बताना है। तो चलिए नजर डालते हैं 10 बैन गैजेट्स पर जो ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

1) काइट कैमरा: इन छोटे कैमरों को हवाई पतंगों में लगाया जाता है और इनसे हवा से छिपकर लोगों की जासूसी की जा सकती है। ये कानूनी रूप से अवैध माने जाते हैं लेकिन डार्कवेब पर इनकी खूब बिक्री होती है इसके अलावा लोकल मार्केट में इन्हें चोरी छिपे बेचा जाता है।
2) स्पाय कैमरा पेन: ये काफी साधारण गैजेट है जिसे कई ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं हालाकि इन्हें कई जगहों पर इन्हें ले जाने की मनाही रहती है। इन पेनों में एक छोटा सा कैमरा लगा होता है जो किसी भी चीज की तस्वीरें और वीडियो बना सकता है। ये प्राइवेसी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
3) जीपीएस जैमर: ये उपकरण जीपीएस सिग्नल को ब्लॉक करके जीपीएस ट्रैकिंग को बेकार कर देते हैं। इन्हें कई गैरकानूनी गतिविधियों में प्रयोग किया जाता है इसलिए इनपर प्रतिबंध लगा हुआ है।
4) मोबाइल फोन जैमर: ये उपकरण मोबाइल सिग्नल को जाम करके कॉल रिसीव और डेटा ट्रांसफर को रोकते हैं। ये संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल उपयोग को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। हालाकि पर्सनल प्रयोग के लिए इन्हें प्रयोग करना मना है।
5) क्रिप्टो खनन उपकरण: कई देशों में बिटकॉइन और कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को अवैध माना जाता है। इसलिए उन देशों में क्रिप्टो खनन के उपकरणों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन भारत में इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं हालाकि इसके लिए थोड़ी ज्यादा कीमत अदा करनी पड़ सकती है।
6) व्हाइट नॉइज़ मशीन: ये मशीनें तेज आवाज निकालकर दूसरों की बातचीत में बाधा डालती हैं। इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए कई देशों में इन पर प्रतिबंध है।
7) कार हैकिंग टूल्स: हैकर इन टूल्स का इस्तेमाल करके कारों की कंप्यूटर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स को हैक कर सकते हैं। इससे जानमाल का नुकसान हो सकता है इसलिए ये सभी जगह प्रतिबंधित हैं।


Click it and Unblock the Notifications







