Fastrack Limitless FS1 स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ये फीचर भी मौजूद, यहां जानें कीमत

Fastrack शुरूआत से ही युवाओं की पहली पसंद रहा है। कंपनी ने स्मार्टवॉच लवर्स को ध्यान में रखते हुए अपने नए स्मार्टवॉच में कई नए फीचर्स ऐड किए हैं। Fastrack नए स्मार्टवॉच Limitless FS1 में Bluetooth calling के साथ ही एलेक्सा का भी सपोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग से स्मार्टवॉच धारकों को बातचीत करने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस नए स्मार्टवॉच में ATS चिपसेट के साथ 1.95 इंच की डिस्प्ले भी मौजूद है।
कीमत और कलर
फास्ट्रैक Limitless FS1 की कीमत जान आप भी एक बार चौंक जाएंगे। यह स्मार्टवॉच अन्य स्मार्टवॉच के मुकाबले आपको कम कीमत में मिल जाएगा। मात्र 1,995 रुपये खर्च कर आप भी इस नए फीचर वाले स्मार्टवॉच को अपना बना सकते हैं। फिलहाल अमेजन पर पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर में यह स्मार्टवॉच मौजूद हैं।
बैटरी बैकअप
इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार फास्ट्रैक Limitless FS1 स्मार्टवॉच में 10 दिनों तक के बैकअप का दावा किया जा रहा है।
अपने हेल्थ को भी करे ट्रैक
इस स्मार्टवॉच से आप अपने स्वास्थ्य को भी ट्रैक कर सकते हैं। जैसे कि आप पूरे दिन में कितने कदम और किमी चलते हैं इसका भी आपको पता चलता रहेगा। इसी के साथ यह स्मार्टवॉच 24 घंटे आपके हार्ट रेट को ट्रैक भी करेगा। जिससे आप अपने हेल्थ की भी जानकारी इससे ले सकेंगे। साथ ही यह वॉच पीरियड ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग के लिए भी बेहतर माना जा रहा है।
Fastrack के नए स्मार्टवॉच Limitless FS1 में 1.95 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसे कंपनी ने होरिजन कर्व्ड नाम दिया है। इस स्मार्टवॉच में Bluetooth calling के लिए माइक स्पीकर दिया गया है।, जिससे स्मार्टवॉच कस्मर कहीं भी आसानी से ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिये बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि, फास्ट्रैक ने अपनी नई वॉच Fastrack Limitless FS1 को भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








