Home
Gadgets

Father's Day 2025: अपने पापा को गिफ्ट करें ये 5 शानदार गैजेट्स, कीमत 10,000 रुपये से कम

Father's Day 2025: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने फादर को बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं। अगर आप अपने पापा को इस खास दिन पर कोई स्मार्ट और उपयोगी तोहफा देना चाहते हैं, और आपका बजट 10,000 से कम है, तो हम आपके लिए 5 बेहतरीन गैजेट्स की लिस्ट लाए हैं।

इस लिस्ट में ट्रिमर, हेडफोन्स, पॉवर बैंक और स्मार्टवॉच जैसे गिफ्ट शामिल हैं। ये गिफ्ट आपके पिता के लिए इस फादर्स डे को यादगार बना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Father's Day 2025 पर पापा को दें शानदार गिफ्ट

फिलिप्स मेन ट्रिमर

इस लिस्ट में सबसे पहले Philips India's Men's Trimmer शामिल है, जिसकी कीमत 4,899 रुपये है। अगर आपके पापा ग्रूमिंग करते हैं तो ये उनके लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। Philips का MG9551/65 ट्रिमर 5-इन-1 ग्रूमिंग किट है, जिसमें Pro BeardSense टेक्नोलॉजी दी गई है।

इसका प्रीमियम ऑल-मेटल बॉडी डिज़ाइन, 120 मिनट की बैटरी लाइफ और 5 मिनट क्विक चार्जिंग सुविधा इसे और भी खास बनाते हैं। यह फेस, बॉडी और प्राइवेट ग्रूमिंग के लिए बेस्ट है और इसके साथ 3 साल की वारंटी भी मिलती है।

Sony WH-CH720N हेडफोन

इस हेडफोन की कीमत 9,725 रुपये है। अगर आपके पापा म्यूजिक के शौकीन हैं या कॉल्स के दौरान बेहतर ऑडियो क्वालिटी चाहते हैं, तो Sony WH-CH720N एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये हेडफोन्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 35 घंटे की बैटरी लाइफ, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आते हैं। AUX इनपुट और शानदार ऑडियो आउटपुट इसे हर रोज के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

Amazon Echo Dot (5th Gen)

अगर आपके पापा टेक-सेवी हैं और स्मार्ट होम डिवाइसेज पसंद करते हैं, तो Amazon Echo Dot (5th Gen) एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी, मोशन डिटेक्शन और इनबिल्ट टेम्परेचर सेंसर है। Alexa की मदद से आपके पापा म्यूजिक सुन सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं, और अपने स्मार्ट होम को कंट्रोल कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 5,499 रुपये है।

Xiaomi Power Bank 4i

ये 20000mAh वाला पावर बैंक हमेशा बाहर रहने वाले या यात्रा पर जाने वाले पिताओं के लिए Xiaomi का ये पावर बैंक परफेक्ट है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग, टाइप-C इनपुट/आउटपुट और तीन डिवाइसेज़ को एक साथ चार्ज करने की सुविधा है। इसकी क्लासिक ब्लैक फिनिश इसे प्रोफेशनल लुक देती है और यह हर प्रकार के डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबल है।

Noise Pro 6 Max Smartwatch

Noise के इस स्मार्टवॉच की कीमत 7,999 रुपये है। अगर आप अपने पापा को एक स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर देना चाहते हैं, तो Noise Pro 6 Max वॉच एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले, AI बेस्ड वॉच फेस, इनबिल्ट GPS, 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस और EN2 प्रोसेसर है। यह iOS और Android दोनों के साथ कम्पैटिबल है, जिससे हेल्थ मॉनिटरिंग और स्मार्ट फीचर्स का फायदा आसानी से उठाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Father's Day 2025: 5 best gadgets to gift your father, check the list here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X