Home
Gadgets

Fire Boltt Apollo स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये

Fire Boltt Apollo स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, कीमत 2,999

Fire Boltt ने एक नया Fire Boltt Apollo ब्लूटूथ-कॉलिंग स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। वॉयस असिस्टेंट और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ 1.43-इंच राउंड ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले की पेशकश करते है। कंपनी ब्लूटूथ-सपोर्ट कॉलिंग स्मार्टवॉच के लिए अपनी लाइन-अप का विस्तार कर रही है और इसे उन यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो स्मार्ट फीचर के साथ पुराने क्लासिक गोल आकार के डायल चाहते हैं।

फायर-बोल्ट की को- फाउंडर आयुषी और अर्णव किशोर ने स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "फायर-बोल्ट अपोलो स्मार्टवॉच हाई फीचर के साथ आता है। हम फायर-बोल्ट में सबसे सस्ती कीमतों पर प्रीमियम क्वालिटी वाले प्रोडक्ट प्रोवाइट करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे कस्टमर और अपोलो का लॉन्च इस दिशा में एक और कदम है।

Fire Boltt Apollo : कीमत

कीमत की बात करें तो फायर बोल्ट अपोलो को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें ब्लैक, ग्रे और पिंक कलर सेल के लिए उपलब्ध है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Fire Boltt Apollo स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, कीमत 2,999

Fire Boltt Apollo : स्पेसिफिकेशन

फायर बोल्ट अपोलो में 466x466 पिक्सल रेजोल्यूशन और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.43 इंच का राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच 60 हर्ट्ज के साथ आती है ताकि यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और नेविगेशन मिल सके। कंपनी 120 मिनट के चार्ज टाइम के साथ 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। स्टैंडबाय पर, स्मार्टवॉच 480 घंटे का रनटाइम दे सकती है।

फिटनेस की बात करें तो इसमें ट्रैक करने और कवर करने के लिए वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड पहले से लोड हैं और यह SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग के साथ एक हेल्थ सूट भी प्रोवाइट करता है। द फायर बोल्ट अपोलो यूजर्स को सेडेंटरी रिमाइंडर्स यानी खड़े होने और हेल्थ लाइफस्टाइल एक्टिविटी में शामिल होने के लिए रिमाइंडर्स जोड़ने का फीचर भी देता है।

स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंस और एआई वॉयस असिस्टेंट को करता है सपोर्ट

Fire Bolt Apollo IP67 रेटिंग के साथ आउटडोर और जिम के लिए भी वाटर रेसिस्टेंट है। स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंस और एआई वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करती है जो यूजर्स को म्यूजिक प्ले करने या अलार्म क्लॉक, वेदर अपडेट्स, रिमाइंडर्स जैसी अन्य फीचर तक पहुंचने में सपोर्ट करती है। यह क्लाउड फेस की एक बड़ी सीरीज को स्पोर्ट करती है और इसमें तीन अलग-अलग यूआई स्टाइल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Talking about the price, Fire Bolt Apollo has been launched in India for Rs 2,999. This smartwatch has been launched in three color variants, in which Black, Gray and Pink colors are available for sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X