4 नए कलर ऑप्शन में आया Fire Boltt Blizzard Smartwatch, पानी में भी कर सकेंगे इस्तेमाल, यहां जानें कीमत

Fire-Boltt Blizzard Smartwatch: स्मार्टवॉच ब्रांड Fire Boltt ने साल की शुरूआत में ही शानदार डिजाइन के साथ Blizzard Smartwatch को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टवॉच की डिजाइन की खूब तारीफ भी हुई थी। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टवॉच को चार नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसमें गोल्ड, ब्लैक रोज गोल्ड, गोल्ड ब्लैक और रोज गोल्ड कलर शामिल हैं। तो आइए आपको इस नए कलर वेरियंट स्मार्टवॉच की खूबियों से लेकर कीमत के बारें में आगे बताते हैं।
Fire-Boltt Blizzard की कीमत
Fire-Boltt Blizzard के नए कलर वेरियंट की कीमत कंपनी ने 3,799 रुपये तय की है। जिसे कस्टमर्स ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट fireboltt.com से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।
Fire-Boltt Blizzard की स्पेसिफिकेशन
Fire-Boltt Blizzard स्मार्टवॉच को इसका क्लासिक डिजाइन इसे खास बनाता है। इसमें कंपनी ने 240 x 240 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ सर्कुलर 1.28 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है। यह वॉच डुअल शेड्स में आता है। इस स्मार्ट वॉच में यूजर्स को इन-बिल्ट स्पीकर और माइक मिल रहा है, जिसकी मदद से वे वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। यह वाटर रेसिसटेंस और IP67 सर्टिफाइड है।
इसके साथ ही यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स के साथ आते हैं। जिसमें हार्ट-रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर जैसे लेटेस्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आपको इस वॉच में 120 स्पोर्ट मोड्स भी मिलेंगे।

Fire-Boltt Blizzard की बैटरी
वहीं इस वॉच के बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 220mAh बैटरी दी है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज के बाद यूजर्स अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको बता दें, फायर-बोल्ट ब्लिजार्ड स्मार्टवॉच को भारत में साल की शुरूआत फरवरी में ही लॉन्च किया गया था।जिसकी कीमत देश में कंपनी ने 3,499 रुपये तय की थी। हाई तकनीक वाले सिरेमिक से बने बेजेल के साथ स्टेनलेस स्टील की बॉडी है। फायर-बोल्ट ब्लिजर्ड स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लाया गया था। जिसमें रक्त ऑक्सीजन स्तर सेंसर के साथ कई हैल्थ ट्रैकर को शामिल किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








