Home
Gadgets

Fire-Boltt Celsius स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Fire-Boltt Celsius स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च; जानें कीमत

फायर-बोल्ट ने सेल्सियस नामक भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च किया है और इसमें 240x296 पिक्सेल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.91 इंच का एचडी डिस्प्ले है।

स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन थर्मल सेंसर भी शामिल हैं जो इसे शरीर के तापमान की निगरानी करने और रीयल-टाइम रिपोर्ट देने में मदद करते हैं।

Fire-Boltt Celsius Smartwatch Price

फायर-बोल्ट की नई स्मार्टवॉच सेल्सियस चार रंगों- ब्लैक, पिंक, सिल्वर और गोल्ड ब्लैक में उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट और firebolt.com से 1799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Fire-Boltt Celsius Specifications

फायर-बोल्ट की सेल्सियस स्मार्टवॉच फिटनेस और हेल्थ के प्रति उत्साही लोगों के लिए है जिसमें 123 अलग-अलग स्पोर्ट मोड हैं। यह रोजाना हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन के स्तर और नींद को ट्रैक करता है, यूजर को उनके शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में सचेत करता है ताकि वे पहले से एहतियाती उपाय कर सकें। इसके अलावा, इसमें इन-बिल्ट थर्मल सेंसर भी हैं।

Fire-Boltt Celsius Features

फायर-बोल्ट की सेल्सियस स्मार्टवॉच मैटेलिक बॉडी के साथ एक स्लीक और स्टाइलिश डिवाइस है, जिसकी मोटाई सिर्फ 9.2 मिमी है। यह हल्का और पहनने में आसान है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बनाता है। स्मार्टवॉच यूजर्स को इनकमिंग कॉल्स और मैसेज के नोटिफिकेशन से जुड़े रहने में मदद करती है। यह IP67 रेटेड वाटर-रेसिस्टेंट भी है यानी ये वॉच पानी में ख़राब नहीं होगी।

हेल्थ पर रखेगा कड़ी निगरानी

आयुषी और फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक अर्नव किशोर ने कहा, "फायर-बोल्ट में हम हमेशा अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे अधिक फीचर-पैक लेकिन किफायती प्रोडक्ट लाने का प्रयास करते हैं। सेल्सियस के साथ, हम सेगमेंट में सबसे बड़े एचडी डिस्प्ले के साथ टेम्प्रेचर फीचर भी देखने को मिलता है। कोविड के बाद के समय में, एहतियाती स्वास्थ्य उपाय करना एक आवश्यकता बन गई है और सेल्सियस जैसी स्मार्टवॉच कई लोगों के लिए वरदान हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Fire-Boltt's new smartwatch, Celsius, is available in four colors - Black, Pink, Silver, and Gold Black. It can be purchased from Flipkart and firebolt.com at an introductory price of Rs 1799
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X