Home
Gadgets

Bluetooth कॉलिंग, HD डिस्प्ले के साथ Fire-Boltt Combat भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्ट वॉच ब्रांड Fire-Boltt ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना एक और नया स्मार्टवॉच Fire-Boltt Combat को देश में लॉन्च किया है। फायर-बोल्ट की ये लेटेस्ट वॉच एक शानदार डिजाइन के साथ पेश की गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का ग्राहकों को सपोर्ट भी दिया गया है। यह वॉच चौकोर आकार के डायल के साथ आ रही है। इतना ही नहीं इसमें कई हेल्थ ट्रैकिमग फीचर्स 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि यह वॉच आपके बजट के तौर पर पेश की गई है। इसे यूजर्स 1,800 से भी कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इस नई Fire-Boltt Combat वॉच के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Fire-Boltt Combat की कीमत

कंपनी ने अपने इस नए वॉच Fire-Boltt Combat को 1,799 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इसे भारत में लॉन्च किया है। जिसमें आपको कैमो ग्रीन, ब्लैक, कैमो ब्लैक और ग्रीन चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। ये वॉच 6 जुलाई से फायर-बोल्ट के ऑफिशियल वेबसाइट बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Bluetooth कॉलिंग, HD डिस्प्ले के साथ Fire-Boltt Combat भारत में लॉन्च

Fire-Boltt Combat के स्पेसिफिकेशन

Fire-Boltt Combat स्मार्टवॉच में 1.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 284 पिक्सल है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने अपने इस स्मार्टवॉच में मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 100 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेस दिए हैं। इसके साथ ही हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी इस वॉच में दिए गए हैं। जिसकी मदद से यूजर्स अपने हेल्थ पर भी निगरानी रख सकें। इस वॉच को IP68 रेटिंग मिली है। जिससे आप इसे आउटडोर में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये वॉच पानी में भी जल्दी खराब नहीं होगी। अब बैटरी बैकअप की बात करें तो सामान्य इस्तेमाल पर ये 8 दिनों की बैटरी बैकअप देगी, जबकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ये 5 दिनों की बैटरी बैकअप दे सकती है।

Bluetooth कॉलिंग, HD डिस्प्ले के साथ Fire-Boltt Combat भारत में लॉन्च

इससे पहले इन वॉच की हो चुकी है एंट्री

आपको बता दें इससे पहले फायर-बोल्ट ने भारत में आर्टिलरी और अल्टिमा स्मार्टवॉच को पेश किया था। फायर-बोल्ट आर्टिलरी की कीमत कंपनी ने भारत में 2,499 रुपये तय किए थे। वहीं फायर-बोल्ट अल्टिमा मेटालिक स्ट्रैप की कीमत 1,999 रुपये और लेदर स्ट्रैप की कीमत 1,799 रुपये तय किया गया है। जिसमें यूजर्स को स्लीप मॉनीटरिंग, हर्टबीट मॉनीटरिंग , महिलाओं के स्वास्थ्य की ट्रैकिंग ​​​​और SpO2 ट्रैकिंग सहित कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Fire-Boltt Combat Smartwatch comes with military-grade toughness. In which users are getting many health tracking features and more than 150 sports modes. The company has kept the price of its latest watch less than Rs 1,899 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X