धमाल मचाने आई ये सस्ती Smartwatch! 30 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा इतना कुछ

फायर-बोल्ट डैज़ल प्लस स्मार्टवॉच को भारत में 1599 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और 1.83-इंच स्क्वायर डिस्प्ले के साथ आती है जिसे सेगमेंट में सबसे बड़ा होने का दावा किया जाता है। वियरेबल स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ अपग्रेडेड हेल्थ सूट के साथ आता है। इसमें कई फीचर्स के माध्यम से नेविगेट करने के लिए एक रोटेशन बटन भी मिलता है।
इन शानदार कलर में होगा उपलब्ध
ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध, फायर-बोल्ट डैज़ल प्लस में सामान्य उपयोग पर 5-8 दिनों की मजबूत बैटरी लाइफ और स्टैंडबाय पर 30 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। घड़ी आपको 100 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फ़ेस से चुनने देती है।
Fire-Boltt Dazzle Plus smartwatch के फीचर्स
स्मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड हैं, और यह IP 68 प्रमाणित है, जो इसे डस्टप्रूफ और स्वेटप्रूफ बनाता है। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। स्मार्टवॉच में एक स्मार्ट असिस्टेंट है जो मौसम के अपडेट, सेडेंटरी रिमाइंडर और वॉटर रिमाइंडर देता है। आप स्मार्टवॉच की मदद से कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्टवॉच अलार्म, टाइमर और स्मार्टवॉच कंट्रोल जैसी फीचर के साथ आती है।
फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक ने कही ये बात
नए लॉन्च के बारे में बात करते हुए, आयुषी किशोर और अर्णव किशोर, फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक ने कहा, "चूंकि दिवाली नजदीक है, हम में से अधिकांश परिवार और दोस्तों के लिए अपनी गिफ्ट लिस्ट पर काम कर रहे हैं। यह युवा और बुजुर्ग के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो इसका इस्तेमाल अपनी एक्टिविटी के स्तर को ट्रैक करने और अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए कर सकते हैं। यह माता-पिता और बुजुर्गों के लिए भी एक शानदार गिफ्ट होगा क्योंकि यह हेल्थ महत्वपूर्ण बातों को ट्रैक करता है।


Click it and Unblock the Notifications