Home
Gadgets

Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Fire-Boltt Destiny Smartwatch: अगर आप भी कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एख गुड न्यूज है। स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने अपनी नई वॉच Fire-Boltt Destiny को कॉलिंग फीचर के साथ आज भारत लॉन्च किया है। इस वॉच में कंपनी ने कम कीमत में प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग , वॉयस असिस्टेंट, मल्टीपल हेल्थ ट्रैकर से साथ कई स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। तो आईए आपको इस नई Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में बताते हैं।

Fire-Boltt Destiny की कीमत और उपलब्धता

Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में 2 हजार से भी कम कीमत के साथ लाया गया है। इसे खरीदने के लिए आपको महज 1,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस वॉच को आप 11 जुलाई से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं, जहां इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें आपको ब्लैक, सिल्वर , पिंक और बेज चार कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च,कीमत

Fire-Boltt Destiny के स्पेसिफिकेशन

कंपनी के इस नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny में हाई डेफिनिशन 1.39-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले देती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। जिससे यूजर इसे इस्तेमाल करते वक्त आसानी से फोन भी रिसीव कर सकता है। इसके साथ ही यह वॉच वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ रही है। जिससे, वॉइस कमांड के माध्यम से घड़ी को कंट्रोल किया जा सकता है।

इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर के साथ ही साथ महिलाओं के लिए भी कई खास फीचर शामिल किए गए हैं। इसमें आपको 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। इसे यूजर रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग के दौरान भी इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा इसमें यूजर को कई वॉच फेसेस का ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा, म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल, मौसम अपडेट, टाइमर, अलार्म और स्टॉपवॉच की भी फैसिलिटी मिल रही है। यह वॉच को IP67 रेट मिली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Fire-Boltt Destiny has been introduced with a high definition 1.39-inch display, which offers crystal clear display. In this watch, inbuilt microphone and speaker have been provided for Bluetooth calling.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X