Home
Gadgets

ENC, फास्ट चार्जिंग के साथ Fire-Boltt Fire Pods ऑरा ईयरबड्स भारत में लॉन्च

घरेलू ब्रांड Fire-Boltt, जिसने हाल ही में ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट में दूसरा जगह हासिल किया है, अब देश में नए ईयरबड्स की एक जोड़ी को लॉन्च किया है। बिल्कुल नया फायर पॉड्स ऑरा क्वाड ईएनसी माइक, 10 मिमी ड्राइवर, 40 घंटे तक के कुल प्लेबैक, फास्ट चार्जिंग तकनीक और बहुत कुछ के साथ आता है। फायर-बोल्ट फायर पॉड्स ऑरा ईयरबड्स की कीमत और उपलब्धता देखें।

फास्ट चार्जिंग के साथ Fire-Boltt Fire Pods ऑरा ईयरबड्स भारत में लॉन्च

भारत में Fire-Boltt Fire Pods Aura की कीमत

फायर-बोल्ट ने फायर पॉड्स ऑरा की कीमत 3,499 रुपये बताई है। हालाँकि, ईयरबड्स को अभी 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह पता नहीं चल पाया है कि कंपनी भविष्य में ईयरबड्स की कीमत बढ़ाएगी या नहीं। नए लान्च ईयरबड अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं । फायर-बोल्ट फायर पॉड्स ऑरा को देश में ग्रीन,ब्लू,पिंक,ब्लैक, ग्रे, स्काई ब्लू और वॉइट करल में लिया जा सकता है।

Fire-Boltt Fire Pods Aura फीचर

फायर-बोल्ट फायर पॉड्स ऑरा इमर्सिव ऑडियो और 40ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड के लिए 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर प्रोवाइट करता है। फायर-बोल्ट ईयरबड्स में क्वाड-माइक एआई-ईएनसी तकनीक है जो पर्यावरणीय नॉइज को कम करने और ऑडियो इनपुट पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।

फायर पॉड्स ऑरा ईयरबड्स में कुल मिलाकर लगभग 40 घंटे की बैटरी होती है और वे टाइप-सी पोर्ट के जरिए से फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आते हैं, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह केवल 10 मिनट के चार्ज के साथ 100 मिनट का प्लेटाइम प्रोवाइट करते हैं।

फायर-बोल्ट फायर पॉड्स ऑरा को IPX4 रेटिंग प्राप्त है, इसलिए यह बिना क्षतिग्रस्त हुए किसी भी दिशा से पानी के बूंदो को संभाल सकता है। फायर-बोल्ट फायर पॉड्स ऑरा ब्लूटूथ वर्जन 5.3 के साथ आता है और इसमें एआई वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट है।

इस बीच, ब्रांड, जो अपनी स्मार्टवॉच के लिए जाना जाता है, हाल ही में भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फायर-बोल्ट फीनिक्स AMOLED अल्ट्रा ऐस , फायर-बोल्ट एस्टेरॉयड रग्ड स्मार्टवॉच लॉन्च किए हैं। किफायती कीमत पर लॉन्च, वे बड़े डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ आते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Fire Pods Aura earbuds have a total battery life of around 40 hours and they come with fast charging capability via Type-C port which is claimed to deliver 100 minutes of playback with just 10 minutes of charge. Let's provide playtime.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X