Fire Boltt ने भारत में 3 नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया, कीमत कम फीचर ज्यादा

Fire-Boltt भारत के पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांडों में से एक है। बता दें कि फायर-बोल्ट ऑफलाइन मार्केट के लिए सैटर्न, टॉक 3 और निंजा-फिट के साथ तीन नये स्मार्टवॉच पेश करने की बाद कही है। यह स्मार्टवॉच लेटेस्ट रेंज, स्टाइल और वर्क कैपेसिटी वाला स्मार्टवॉच है, जो सभी उम्र और बजट के यूजर्स को आकर्षित करती है। स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो वह भी कम है जिसमेें 3999 रुपये, 2199 रुपये और 1299 रुपये है। इसे आप क्रोमा, रिलायंस और विजय सेल्स के साथ सभी जगह सेल के लिए शामिल हैं।
Fire-Boltt स्मार्टवॉच में एक बड़ी स्क्रीन
इस स्मार्टवॉच के फीचर के बारे में बात करें तो यह फायर-बोल्ट सैटर्न ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आता है। इसमें स्क्वायर डायल और 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक बड़ी स्क्रीन भी दी गई है जो बिल्ट-इन माइक और स्पीकर कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
Fire-Boltt स्मार्टवॉच में आने वाले कलर
बता दें कि इसमें दिए गए क्विक एक्सेस डायल पैड, कॉल हिस्ट्री और सिंक कॉन्टैक्ट्स को यूज करने में आसान बनाती हैं। इसके अलावा , घड़ी में 110 से ज्यादा गेम मोड और एक एडवांस हेल्थ सुइट और एक कैलकुलेटर दिया गया है। यह IP67 वाटर रेसिस्टेंट भी है, जो इसे पानी और पसीने के छींटों बचाता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह 5 कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, पिंक, ग्रे, सिल्वर और गोल्ड ब्लैक शामिल है।

फायर-बोल्ट टॉक 3 स्मार्टवॉच में कॉलिंग फैसिलिटी
फायर-बोल्ट टॉक 3 एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें बीटी कॉलिंग की फैसिलिटी दी गई है। इस फैसिलिटी से यूजर्स चलते-फिरते कॉल कर सकते हैं और बात कर सकते हैं। इसमें 1.28 एचडी फुल टच डिस्प्ले और शार्प इमेज के लिए 240-240 पिक्सल रेजोल्यूशन है। वहीं यह स्मार्टवॉच काफी ज्यादा हल्की है। इसमें कई वॉच फेस भी शामिल किए गए हैं जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से बदला जा सकता है। वहीं इसमें 123 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। वॉच IP67 वाटर रेसिस्टेंट के साथ आती है।
Fire-Boltt Ninja-Fit स्मार्टवॉच
बता दें कि फायर-बोल्ट निंजा-फिट को फिटनेस पर ध्यान रखने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जो आपके चलते-फिरते प्रोफोमेंस को ट्रैक करने में मदद करता है। यह स्मार्टवॉच 1.69 के स्क्वायर डायल और फुल टच एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें भी IP68 वाटर-रेसिस्टेंट दिया गया है। इसमें मल्टीपल वॉच फेस भी हैं जिन्हें आप अपने रोजमर्रा के मूड और आउटफिट के मुताबिक चुन सकते हैं। कलर की बात करें तो इसमें ब्लैक, ब्लू, सिल्वर, पिंक, ब्लू, रेड और ग्रीन जैसे शानदार कलर ऑप्शनों में आने के साथ 29 जनवरी से खरीद के लिए मौजूद होगी।
तीनों स्मार्टवॉच स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे रोमांचक फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। वहीं इसमें अपग्रेडेड हेल्थ सूट पेश किया गया है, जिसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








