Home
Gadgets

Fire-Boltt प्रिस्टिन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलते हैं ये फीचर

महिलाओं के लिए Fire-Boltt प्रिस्टिन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

अपने पोर्टफोलियो में महिला यूजर्स को बढ़ावा देने के लिए घरेलू स्मार्टवॉच ब्रांड फायर-बोल्ट ने देश में महिलाओं के लिए एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। नई फायर-बोल्ट प्रिस्टिन महिलाओं के लिए कंपनी की अब तक की पहली लक्स एडिशन स्मार्टवॉच है। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का एचडी डिस्प्ले, बीटी कॉलिंग, कई स्पोर्ट्स मोड और बहुत कुछ शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं फायर-बोल्ट प्रिस्टिन स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Fire-Boltt प्रिस्टिन कीमत

2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर, फायर-बोल्ट प्रिस्टिन को दो तरह की पट्टियों- सिलिकॉन और सिरेमिक के साथ लॉन्च किया गया है। सिलिकॉन स्ट्रैप वैरिएंट गोल्ड, सिल्वर और पिंक के साथ तीन कलर ऑप्शनों की पेशकश करता है। इस बीच, सिरेमिक वेरिएंट गोल्ड डायल के साथ पर्ल-व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। नई लॉन्च हुई स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है ।

महिलाओं के लिए Fire-Boltt प्रिस्टिन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Fire-Boltt प्रिस्टिन स्मार्टवॉच फीचर

फायर-बोल्ट प्रिस्टिन स्मार्टवॉच 360×360 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.32 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक , स्मार्टवॉच 43 मिमी डायल कॉन्फ़िगरेशन और 3डी कर्व्ड ग्लास प्रोवाइट करती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग, 60 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड, रिमोट कैमरा कंट्रोल और कई तरह के फीचर से लैस है। यह यूजर्स को चलते-फिरते अपने पीरीयड, स्लीप, हार्ट वीट और SpO2 लेवल की निगरानी करने की अनुमति देता है।

फायर-बोल्ट प्रिस्टिन में दो अलग-अलग मेनू डिजाइन और किसी भी लुक या मूड के साथ जाने के लिए क्लासी वॉच सेलेक्सन शामिल है। रिमोट कैमरा कंट्रोल, 210 mAh बैटरी, स्मार्ट नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर्स और कई अन्य लुभावने फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच के कार्यों की लिस्ट तैयार की गई है।

फायर-बोल्ट का दावा है कि प्रिस्टिन स्मार्टवॉच की 210mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Homegrown smartwatch brand Fire-Bolt has launched a new smartwatch for women in the country. The new Fire-Bolt Pristine is the company's first ever Luxe Edition smartwatch for women.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X